पार्टनर के साथ करें इन जगहों की सैर, बढ़ जाएगा आपसी प्यार

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 11:28 AM (IST)

पार्टनर के साथ घूमने का मजा अलग ही होता है। कुछ जगहों की खूबसूरती को देखकर मन खुश हो जाता है और जब ऐसी जगहों पर जीवनसाथी का साथ हो तो दोनों में प्यार भी बहुत बढ़ जाता है। कहा जाता है प्यार में खुशी और सुंदरता का भी गहरा संबंध होता है। आप भी अपने साथी को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें लेकर जरूर करें इन जगहों की सैर। 

आगरा
आगरा का ताजमहल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है। ताज महल को प्यार की निशानी माना जाता है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए अपनी पत्नी के साथ आगरा का ताजमहल देखने जरूर जाएं। प्यार करने वालों के लिए इससे अच्छी और कोई जगह नहीं हो सकती। 

केरल
कुदरती खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो केरल की शुद्ध हवा में पार्टनर के साथ जरूर जाएं। यकीन मानिए पत्नी आप पर फिदा हो जाएगी। 

जयपुर
जयपुर बहुत खूबसूरत जगह है। अपने हमसफर के चेहरे पर सुकून देखना चाहते हैं तो इस जगह जरूर जाएं। यहां के आलिशान महल ,अबोहर और ऐतिहासिक इमारतें देखकर गर्लफ्रैड के चेहरे पर निखार आ जाएगा। 

मैसूर
पार्टनर को रानियों जैसा फील करवाना चाहते हैं तो महलों के शहर मैसूर जाएं। यह बहुत खूबसूरत जगह है। 

मुंबई
सपनों का शहर मुंबई लड़कियों को बहुत भाता है। पार्टनर को कुछ दिन महानगरी की सैर करवाने लें जाएं। यहां पर बीच के अलावा और भी बहुत सी जगह देखने लायक है। 
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static