दुनिया का पहला Floating Walkway, आप भी लें जन्नत का नजारा

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 02:16 PM (IST)

अगर आप भी घूमने फिरने के शौकिंन हैं और इटली का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां के फ्लोटिंग वॉकवे के बारे में पता होना चाहिए। इटली में बना यह फ्लोटिंग वॉकवे टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र बन चुकी है। नदी के उपर बने इस फ्लोटिंग वॉकवे को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आ रहे हैं। अगर आप भी इटली घूमने जा रहे हैं तो इसे देखना न भूलें। इटली का यह वॉकवे आपके ट्रिप को और भी रोमांचित और मजेदार बना देगा।

 
Walking on the Floating Piers in Iseo Lake, Italy

Walking on the Floating Piers in Iseo Lake, Italy

Posted by Be There on Friday, May 4, 2018

इटली के Monte Iseo नदी के उपर बना यह वॉकवे 820 फुट लंबा और 100,000 वर्ग मीटर तक फैला हुआ है। इस वॉकवे को खासकर वीकेंड पर टूरिस्टों के लिए खोला जाता है। एक समय में इस वॉकवे के ऊपर करीब 270,000 लो घूम सकते हैं।

PunjabKesari

इस पुल के उपर से आप प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं, जोकि किसी जन्नत से कम नहीं लगता। यह वॉकवे इटली के मोंटे इस्ला आइलैंड को नदी के बीचो-बीच बने छोटे से द्वीप से जोड़ता है। इसके उपर से आप खुली ठंडी हवा, सनसेट और क्लाउड का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

यह वॉकवे ऑरेंज रंग का बना है, जिसे आप दूर से ही देख सकते हैं। यहां से आप चारों तरफ फैली नदी और पहाड़ों का अनोखा संगम देख सकते हैं। यह वॉकवे क्रिस्टो और जीन-क्लाउड के कपड़े से बनाया है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर नदी, बिल्डिंग और पेड़ों को ढकने के लिए किया जाता है। विशेष रूप से डिजाइन किए गए यह पॉलीथीन क्यूब्स के जरिए पानी पर तैरते हैं। इस वॉकवे की जांच के बाद ही लोगों को इसपर आने की परमिशन दी गई है।

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static