बीमारी के हिसाब से ही करें परहेज और खाएं ये फूड्स

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 12:22 PM (IST)

सेहत: बिजी लाइफ के चलते ज्यादातर लोग अपनी डाइट पर प्रोपर ध्यान नहीं दे पा रहे, जिसका नतीजा कि आज हर 5 में से 3 व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है। जब किसी व्यक्ति को कोई रोग होता है, तो अपने डॉक्टर से अपना अच्छे से इलाज करवाता है, लेकिन अच्छी दवाइयों के साथ खान-पान पर भी ध्यान रखने कि जरूरत होती है। कुछ फूड्स से परहेज करने करना जरूरी होता है लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से अंजान होते है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि किस तरह के रोग में किन चीजों से खाना चाहिए और किन से परहेज रखना चाहिेए। 

 

1. बुखार 
बुखार में कुछ भी खाने- पाने का मन नहीं करता है। अगर ऐमें कुछ भी न खाएं तो कमजोरी फिल होने लगती है लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसी चीजे खा लेते है, जिसका बुखार पर बुरी असर पड़ता है। 
- क्या न खाएं 
ऑयली फूड्स, ज्यादा चाय-कॉफी साथ ही ज्यादा नमक वाली चीजें, ठंडा पानी और उड़द की दाल से परहेज रखना चाहिए। 
- क्या खाएं
गर्म पानी, करेला, फ्रूट्स, अंडा,  दलिया और मूंग दाल की खिचड़ी। साथ में बगैर घी की रोटी खाएं। 


 
2. पीलिया 
पीलिया ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान का शरीर पीला पड़ जाता है। ऐसे में डॉक्टरी इलाज के साथ-साथ अपने खानपान पर ध्यान रखने की जरूरत भी है। 
- क्या न खाएं 
मैदा, ऑयली फूड्स, फास्ट फूड्स, ड्रिंक, चाय-कॉफी, मिठाइयां आदि से परहेज करें।  
 - क्या खाएं
आंवला, आम, हल्दी, केला, गन्ने का रस, मूली टमाटर, पनीर छेना और ओटमील आदिर का सेवन करें। 


 
3. स्पर्म काउंट 
इसमें भी अपनी डाइट को लेकर सतर्क होना जरूरी है क्योंकि बाद में यह गंभीर समस्या बन सकती है। 
- क्या न खाएं 
प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, मिंट कैंडी, खट्टे फ्रूट्स, मसालेदार चीजों से दूरी बनाएं रखें। 
- क्या खाएं 
अनार, खजूर, ड्राईफ्रूट्स, दूध शहद, किशमिश, घी, पनीर अंडे, कद्दू के बीज अादि का सेवन करते रहें। इससे काफी फायदा मिलेगा।


 
4. डायबिटीज 
आज ज्यादातर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान रहते है, यह जल्दी से पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेती है। इससे बचने के लिए दवाइयों के साथ-साथ कुछ जरूरी चीजों का सेवन भी जरूरी है। 
- क्या न खाएं 
हाई कैलोरी फूड्स, ज्यादा मीठा, आईसक्रीम, आम , केला और अंगूर  आदि के सेवन से बचें, क्योंकि यह डाबिटीजड में नुकसान पहुंचा सकते है। 
- क्या खाएं 
ओटमील, करेला, मेथी, दही, हरे पत्तेदार सब्जियां, भिने हुए चने और अंकुरित सलाद का सेवन करते रहे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static