शिशुओं की सेहत बनाने के लिए करें इन तेलों की मालिश

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 06:14 PM (IST)

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग) : मालिश करने से बच्चें का शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। बच्‍चों के शरीर में तेल की मालिश से ताकत आती है इसलिए हर रोज बच्चों की मालिश की जाती है। मालिश के लिए कई प्रकार के तेल आते हैं और हर तेल का अपना अलग फायदा है। आइए जाने इनके फायदे।


1. नारियल का तेल
इस तेल को गरी का तेल भी कहते है। इसे लगाने से बच्‍चे के शरीर इंफेक्‍शन का भी डर नहीं रहता। यह तेल, नाजुक त्‍वचा के काफी लाभकारी होता है।

2. जैतून का तेल
अगर बच्‍चा बहुत कमजोर है तो जैतून के तेल से मालिश करें। इससे  शरीर में ताकत आती है और त्‍वचा को पोषण मिलता है। 

3. सरसों का तेल
इसे हर तरह के लोग आसानी से खरीद सकते हैं। यह ज्‍यादा मंहगा नहीं होता है। सरसों का तेल बच्‍चों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे मालिश करने से शरीर में रक्‍त का संचार अच्‍छी तरह होता है। इससे त्‍वचा को पोषण और शरीर को मजबूती मिलती है। 

4. बादाम का तेल
बादाम का तेल बच्‍चे ही नहीं हर उम्र के लोगों के लिए लाभप्रद होता है। इसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जिससे शरीर को ताकत मिलती है। 

5.टी-ट्री आयल
टी-ट्री आॅयल में एंटी-बॉयोटिक गुण होते है डॉक्‍टर्स का मानना है कि चाय की पत्‍ती से निकला हुआ तेल बहुत फायदेमंद होता है। जो बच्‍चे की स्किन के लिए फायदेमंद होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static