फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 05:05 PM (IST)

आजकल के गलत लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं और पुरूषों में फर्टिलिटी की समस्यां आम देखने को मिलती है। इससे पुरूषों की शुक्राणु की गतिशीलता कम और महिलाओं की अनियमित माहवारी की समस्या बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जो आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ भी रखेंगे।
 

1. बादाम और अखरोट
विटामिन ई के गुणों से भरपूर बादाम और अखरोट मासिक धर्म की समस्याओं को कम करता है। रोजाना इसका सेवन फर्टिलिटी क्षमता को बढ़ा सकता है। बादाम मिसकैरेज और जन्म के दोषोंके खतरे को कम करने में काफी प्राभावी साबित हो चुका है।

PunjabKesari

2. सोया पनीर
आयरन की कमी के कारण महिलाओं में बाझंपन और ओवुलेशन पीरियड की समस्यां हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को रोजाना सोया पनीर का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सोया पनीर में पाएं जाने वाले विटामिन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस और हृदय रोगों से भी बचाते है।

PunjabKesari

3. सब्जियां
हरी सब्जियों का सेवन करने से भी फर्टिलिटी की समस्यां को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप टमाटर, ब्रोकली, गाजर, पालक और एस्परैगस का सेवन कर सकते है। इससे पुरूषों और महिलाओं के हार्मोन्स सतुंलित होकर इस समस्या को दूर करते है।

PunjabKesari

4. अंडा
महिलाओं को पुरूषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन्स से भरपूर अंडा सबसे अच्छी स्त्रोत है। इसके अलावा रोजाना नाश्ते में अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है।

PunjabKesari

5. शहद
शहद में मौजूद अमीनो-एसिड और कार्बोहाइड्रेट्स वाले गुण शारीरिक क्षमता को बढाने में बहुत काम आता है। इसके अलावा इस समस्यां को दूर करने के लिए आप अनार, चुकंदर, नाशपति, खट्टे फल और दूध का सेवन भी कर सकते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static