घर को Creative Look देने के लिए इस तरह करें पुराने सामान का इस्तेमाल

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 04:54 PM (IST)

घर की कई बेकार चीजों को आप खराब समझ कर फैंक देती है लेकिन घर की कई पुरानी चीजे आपकी सजावट में मदद कर सकती है। जिन चीजों को बेकार समझ कर आप फैंक देते है उन्हें आप कई क्रिएटिव चीजें बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आइए हम आपको बताते है कि किस तरह पुरानी चीजों का इस्तेमाल आप नया सामान बनाने के लिए कर सकते है।

 

1. चम्मच से बनाए गार्डन हुक
घर के पुराने चम्मच से आप घर की सजावट के लिए बहुत सारी डिफरैंट-डिफरैंट चीजें बना सकते है। पुराने चम्मच से आप घर के डोर बेल और गार्डन का हुक बना सकते है। गार्डन का हुक बनाने के लिए आप चम्मच को थोड़ा सा मोड़ कर कील के सहारे दीवार पर ठोक दें। इसके ऊपर आप छोटे-छोटे गमले टांग सकते है।

PunjabKesari

2.  कप से सजावट
घर की सजावट के लिए आप घर में पड़े पुराने कप का इस्तेमाल कर सकते है। पुराने कप के ऊपर कलरफुल पेपेर लगा कर उसे आप पैन होल्डर या फिर किचन के लिए स्पून होल्डर बना सकते है।

PunjabKesari

3. डिस्पोजेबल प्लेटों टोकरी बनाना
घर में बेकार पड़ी डिस्पोजेबल प्लेटों का इस्तेमाल आप टोकरी बनाने के लिए कर सकते है। इस टोकरी को आप घर की किचन में छोटा-मोटा सामान रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

PunjabKesari

4. तारों को डिब्बे में छुपाना
अगर घर के हिस्से की तारे आपको परेशान कर रही है तो अब आप उसे असानी से छुपा सकती है। इसके लिए आप अपने बेरकार पड़े शू बॉक्स को अच्छे से साफ करके पेंट या कलरफुल पेपर चढ़ा लें। अब इसमें आगे की तरफ छेद करके तारों को उसमें डाल दें। इससे आपके घर को यूनिक लुक भी मिल जाएगा।

PunjabKesari

5. पत्थरों का डोरमेट
अगर आपका डोरमेट खराब और पुराना हो गया है तो उसे फैंकने की जरुरत नहीं। बल्कि आप अब इससे नया डोरमेट बना सकते है। इसके लिए आपको ग्लू और कुछ पत्थरों की जरुरत पड़ेगी। डोरमेड को चाकू या किसी तेज धार वाली चीज से प्लेन करके ग्लू की मदद से पत्थरों को चिपका दें। इससे आपके घर के लिए नयां डेरमेट बन जाएगा।

PunjabKesari

6. तारों से आउटलाइन
अक्सर तारों के कारण आपके घर की सजावट खराब हो जाती है लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। घर की तारों का इस्तेमान आप सजावट के लिए कर सकते है। तारों को किसी भी सिंपल स्टाइल में कीलों की मदद से लगा दीजिए। इससे आपको वॉल पर भी नया डिजाइन मिल जाएगा और तारों को छुपाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static