स्टिच या किसी भी तरह के निशान से राहत पाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खें

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2018 - 12:06 PM (IST)

बचपन में खेल कूद या फिर किसी अन्य दुर्घटना में चोट लगने के कारण शरीर पर निशान रह जाते हैं। वहीं, अगर यह निशान फेस पर हो तो वो देखने में भी बहुत बुरे लगते हैं। इसके अलावा कई बार ऑपरेशन के कारण शरीर पर निशान बन जाते है। लोग इन निशानों को दूर करने के लिए कई तरह की क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू तरीकों से भी इनसे छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको इन निशानों को हटाने के लिए ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

1. खीरा

PunjabKesari
अगर आप चोट के निशानों से एक सप्ताह में राहत पाना चाहते हैं तो इन दागों पर खीके का रस या फिर फेसपैक लगाएं। इससे निशान लाइट होगे।

2. प्याज
प्याज के रस को रूई की मदद से दाग पर लगाएं। आप इसे दिन में कई बार अप्लाई कर सकते हैं। प्याज का रस सूजन और जलन कम करने में भी काफी मदद करता है।

3. बेकिंग सोडा

PunjabKesari
बेकिंग सोडे से आप एक ही सप्ताह में दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। इसे लगाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। इसे आप कुछ मिनट निशानों पर लगा कर धीरे-धीरे मसाज करें और फिर बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

4. शहद 
अगर आप किसी भी तरह के दाग से परेशान है तो शहद सबसे पुराना उपचार है। दाग से राहत पाने के लिए आप आर्गेनिक शहद ही खरीदें। इसमें ओटमील और पानी मिला पैक तैयार कर लें। अब इस पैक को निशान वाली जगह पर लगाएं।

5. एलोवेरा 

PunjabKesari
एलोवेरा जेल वैसे भी फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एलोवेरा जेल को दाग पर लगाएं। रात को इसका इस्तेमाल करने से जल्द फायदा मिलेगा।

6. कोको बटर
किसी भी तरह के निशान मिटाने के लिए कोको बटर भी काफी कारगर उपाय है। इसे लगाने से आपकी स्किन नम हो जाएगी और साथ ही में यह आपकी स्किन पर  कोलाजेन को बढ़ने से रोकेगा। दिन में तीन बार कोको बटर से दाग वाली जगह पर मसाज करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static