एनीमिया से बचने के लिए इन बातों पर दें ध्यान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 12:41 PM (IST)

खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए : आजकल भागदौड़ की जिंदगी में अपने खान-पान पर ध्यान न देने के कारण या फिर फास्टफूड अधिक मात्रा में खाने के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने कम हो जाते हैं। जिसके कारण एनीमिया की शिकायत हो जाती है। इस समस्या के होने पर जरूरी नहीं होता कि आपको किसी तरह की बीमारी हो। कई बार इसके हल्के-फुल्के लक्षण ही दिखाई देते हैं, जिस पर आप ध्यान नहीं दे पाते। और यह एनीमिया जैसी बीमारी में बदल जाती है। आज हम आपको इस समस्या के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में बताएंगे। जिस पर ध्यान देकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।



एनीमिया होने के लक्षण


1.अगर आपकी स्किन पीली पड़ रही है तो इसका टैस्ट जरूर करवाएं। 
2.काम करते हुए जल्दी की थकावट महसूस करना।
3.पूरा दिन कमजोरी या बीमार महसूस करना।
4.सांस लेने में तकलीफ होना।
5.पैदल चलते, काम करते या फिर सीढ़ी चढ़ते हुए चक्कर आने लगते हैं।
6.कई बार पैरों के तलवे और हथेलियां ठंडी पड़ने लगती है।
7.अचानक सिर और सीने में दर्द होने लगता है।

एनीमिया होने के कारण

PunjabKesari

1.एक नार्मल व्यक्ति के शरीर में 3 से 5 ग्राम आयरन होना जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर शरीर में खून कम बन पाता है। जिस कारण भी इस समस्या की आशंका बढ़ जाती है।

2.जब कभी किसी दुर्घटना के कारण अधिक मात्रा में खून बह जाता है तो भी एनीमिया की शिकायत होने की संभावना हो जाती है।

3.शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए जो लोग कैल्शियम अधिक मात्रा में लेते है, उन्हें भी इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है।



खून बढ़ाने के लिए


1.इस समस्या से बचने के लिए अपने खान-पान में परिवर्तन करके आयरन से भरपूर पौष्टिक आहार लेने चाहिए जैसे चुकंदर, गाजर, पालक, टमाटर और अन्य हरी सब्जियां।

2.इसके अलावा हर रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने गुड़ के साथ खाने से भी एनीमिया की शिकायत खत्म हो जाती है।

3.शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप खाना बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी ज्यादा कमी होने पर आप डॉक्टर की सलाह से आयरन की गोलियां भी ले सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static