इन टिप्स को अपनाएं, नहीं होगी खाने की चीजें खराब!

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 04:30 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): गर्मियों के मौसम में खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। एेसे में सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि इन्हें खराब होने से कैसे बचाया जाएं। वैसे तो लोग खाने की चीजों को फ्रिज में रखते हैं लेकिन कई बार फिर भी ये चीजें खराब हो जाती हैं। आज हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में खाने की चीजों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। 

1. दही
इस मौसम में दही जल्दी खराब हो जाता है। इसमें दो-तीन चम्मच शहद का रस मिला दें इससे यह खराब नहीं होगा। 

2. दूध
दूध को अधिक देर तक फ्रेश रखने के लिए इसे उबालते समय चुटकी भर सोडा डाल दें। हमेशा दूध को अच्छी तरह ठंडा करके ही फ्रिज में रखें।

3. आटा
गर्मी के मौसम में अक्सर गुथा हुआ आटा खराब हो जाता है। आंटे को एक पॉलीथीन से कवर करके ठंडे पानी में रख दें। इससे आटा खराब नहीं होगा।

4. सब्जियां
सब्जी को बनाते समय इसमें थोड़ा सा नारियल कद्दूकस करके डाल दें। इससे सब्जियां अधिक देर तक फ्रेश रहती है। 

5. अदरक-लहसुन का पेस्ट
इस पेस्ट को फ्रिज में रखने से पहले इसमें वेजिटेबल ऑयल डाल दें। इससे यह कई दिनों तक खराब नहीं होता।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static