चाहते हैं कि पत्नी छिड़के आप पर जान तो अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 01:04 PM (IST)

रिलेशनशिप : शादी में लिए गए सात फेरे जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। जिसमें प्यार और समझदारी के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा होता है। पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। इसे बनाए रखने के लिए दोंनों तरफ से ही पूरी कोशिश करनी पड़ती है। आज हम आपको बताएगें कि आप एेसा क्या करें कि आपकी वाइफ आपसे इतनी इंप्रैस हो जाए कि वो आपको किसी बात के लिए मना ही न कर पाएं।


1. सरप्राइज 
सरप्राइज सभी महिलाओं को बेहद पसंद होते हैं। अगर आप अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट भेंट करते हैं तो वह आपकी कायल हो जाएंगी। इससे वह आपके साथ अच्छा रिश्ता निभा पाएगी।


2. यादें
शादी के शुरुआती दिनों में रोमांस जितना परवान चढ़ता है। वह देर सबेर धूमिल भी हो जाता है लेकिन पुराने दिनों को याद करके आप अपनी नाखुश लाइफ को खूबसूरत बना सकते हैं। इससे न केवल आपकी पत्नी आप पर जान छिड़कने लगेंगी, बल्कि आपको भी अच्छा लगेगा।


3.मूवी व बाहर खाना
अगर आप काम से समय निकालकर पत्नी को बाहर खाने या मूवी दिखाने ले जाए। इससे पत्नी खुश हो जाती है। उसे लगता है कि उसका पति उसे लेकर बेहद केयरिंग और लविंग हैं।


4. समय 
एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा और मनमुटाव भी दूर होंगे। साथ ही साथ जब आप साथ रहें तो एक दूसरे की पसंद का ध्यान रखते हुए साथी को पसंद आने वाले काम करें।


5. शारीरिक संबंध
ध्यान रखें कि एक अच्छे रिश्ते के लिए संबंध बहुत जरुरी है इसलिए पति-पत्नी दोनों को ही अपनी लाइफ से शारीरिक संबंध को खत्म नहीं होने देना चाहिए। साथ ही पति को चाहिए कि जब पत्नी की रजामंदी न हो तो संबंध नहीं बनाना चाहिए।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static