कपड़ों को धोने के कुछ अनोखे टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 12:39 PM (IST)

कपड़े धोने के अनोखे तरीके : कपड़ों को नया रखने के लिए बहुत जरूरी है उन्हें सही तरीके से धोना। कई बार मेहनत करने पर भी कपड़ों में निखार नहीं आता। लोग कपड़ों को धोने के लिए मंहगे से मंहगा डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करते है लेकिन फिर उनमें चमक नहीं आती। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जो कपड़े धोते समय आपके बहुत काम आएगे। 

कपड़ों को धोने के लिए टिप्स 


1. अगर आप कपड़ों को बाहर सूखा रहे है तो इन्हें उल्टा करके सुखाएं। इससे कपड़ों का रंग खराब नहीं होगा। 

2. गीले कपड़ों को ड्रायर में सुखाते समय सूखा टॉवल भी डाल दें।  इससे कपड़े जल्दी सूखेगें।

3. नए कपड़ों को धोते समय पानी में थोड़ा-सा नमक डाल दें। इससे रंगीन कपड़ों का रंग नहीं निकेलगा।
PunjabKesari
4. बैडशीट धोते समय पानी में कुछ बूंदे लेवेंडर ऑयल की डाल दें। इससे धोने के बाद बैडशीट से हल्की महक आएगी और रूम को फ्रैश रखेगी। 

5. सॉक्स को मशीन में डालने से पहले ही पेयर बना लें। इससे बाद में पेयर बनाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static