पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 05:52 PM (IST)

मासिक धर्म के दर्द का घरेलू उपचार : सभी महिलाओं को हर महीने में पीरियड्स की दर्द से गुजरना पड़ता है। इन दिनों में महिलाओं का स्वभाव कमजोरी आने के कारण चिड़चिड़ा हो जाता है। इसके अलावा उसे इन दिनों में पेट में सूजन, कब्ज, दस्त आदि कई समस्याओं को झेलना पड़ता है। इससे उनका रूटीन का कामकाज भी प्रभावित होता है। कई महिलाओं को इतनी ज्यादा पेन होती है कि उन्हें मेडिसिन लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके इस दर्द से राहत पा सकती है।


1. पेट या कमर दर्द होने पर इसके निचले हिस्से पर गर्म पानी की थैली रखें और गर्म पानी से नहाएं। ऐसा करने से उसी समय दर्द से आराम मिलेगा।

2. इन दिनों अदरक, चमेली और कैमोमाइल के फूलों की चाय बना कर पीएं। इससे दर्द से भी राहत मिलेगी और शरीर में नमी बनाए रखकर खून की कमी से लड़ने में भी मदद मिलेगी।

3. दर्द को कम करने के लिए विटामिन बी, ई, सी और फोलेट जैसे कई सप्लीमेंट्स लेना भी फायदेमंद रहेगा।

4. पीरियड्स की दर्द को कम करने के लिए ऐलोवेरा और पपीते का जूस पीएं।

5. इन दिनों डेयरी प्रोडक्ट, मांस और दालों के सेवन से बचें क्योंकि इन चीजों से पेट में गैस बनती है, जिससे दर्द बढ़ सकता है।

6. कैफीन का सेवन न करें इससे ऐेंठन और दर्द बढ़ता है।

7. ऐंठन को दूर करने के लिए पेट के निचले हिस्से में लैवेंडर का तेल लगाएं।

8. दर्द कम करने के लिए एक्यूप्रेशर तकनीक की मदद लें। इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static