थाइराइड मरीज को बना लेनी चाहिए इन 5 चीजों से दूरी

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 05:56 PM (IST)

थायराइड में परहेज : आजकल हर 10 में से 5 लोगों थाइराइड का शिकार हैं। गले में तितली के आकार की ग्लैंड्स ग्रंथी से गड़बड़ी पैदा होने से यह रोग हो जाता है। हार्मोंस का असंतुलन इसकी खास वजह माना जाता है। इस रोग की अनदेखी करने से अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल,डायबिटीड के अलावा सेहत से और भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इलाज के साथ-साथ थाइराइड के रोगी को कुछ चीजें खाने से भी परहेज करना जरूरी है। जिससे थाइराइड की परेशानी कॉफी हद तक ठीक हो जाएगी।  थायराइड के शुरुआती लक्षणों को पहचान कर शुरू करें इलाज

 


1. आयोडीन से बनाएं दूरी
आयोडीन की कमी कई रोगों का कारण है लेकिन थाइराइड के रोगी को आयोडीन से भरपूर आहार खाने से परहेेज करना जरूरी है। सी फूड,नमक के अलावा आयोडीन का आहार कम खाएं। 

 

2. एल्कोहल से बनाएं दूरी
जिन लोगों को थाइराइड की परेशानी होती है, उनको एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे रात को नींद न आना,बेचैनी और घबराहट होने लगती है। इससे एनर्जी लेवल कम होने का खतरा भी रहता है। 

 

3. कैफीन से होती हैं परेशानी
कैफीन यानि कॉफी,टॉफी,चॉकलेट,कोल्ड ड्रिक के अलावा कैफीन युक्त आहार खाने से परहेज करें। इससे थाइराइड के साथ-साथ सेहत से जुडी और भी परेशानी बढ़ सकती हैं। 

 

4. रेड मीट 
बढ़ता वजन थाइराइड के लिए परेशानी का कारण है। रेड मीट में सेचुरेडेट फैट होता है जो वजन बढ़ाने का काम करता है। थाइराइड के रोगी को इसे खाने से दूर रहना जरूरी है। इससे जलन होने का भी डर रहता है।  अपनाएं ये टिप्स, कंट्रोल में रहेगा थायराइड

 

5. न खाएं वनस्पति घी
वनस्पति घी बनाने के लिए इसमें कई तरह के पदार्थों की मिलावट की जाती हैं। जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। थाइराइड के रोगी के लिए यह हानिकारक हो सकता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है इसलिए इसका सेवन कम ही करना चाहिए। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static