विदेश घूमने का है प्लान तो तुरंत कटवा ले इन 10 देशों की टिकट

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 03:45 PM (IST)

गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई विदेशी कंट्री में घूमने का प्लान बनाता है। विदेशों में घूमने के लिए एक से बढ़कर खूबसूरत जगहें। आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने लिए जा सकते हैं। अगर आप भी विदेशी कंट्री को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तुरंत इन खूबसूरत जगहों की टिकट कटवा लें। इन शहरों में घूमने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं होगा।
 

1. सिडनी
दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक सिडनी में आप हार्बर ब्रिज से क्लाइबिंग का मजा ले सकते हैं। आप यहां ओपेरा हाउस, बोंडी बीच, तारोंगा जू, फेदरडेल एनिमल पार्क, ओलंपिक पार्क और म्यूजियम देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

2. एम्स्टर्डम
वेनिस की तरह यह शहर भी पानी से घिरा हुआ है। यहां आप खाने के साथ-साथ साइकिल चलाने का मजा ले सकते हैं। हरियाली से भरपूर इस शहर में लोग प्रदूषण न फैलाने के लिए साइकिल और बोट का ही इस्तेमाल करते हैं। इस खूबसूरत शहर में आप अपनी छुट्टियां मजे से बिता सकते हैं।

PunjabKesari

3. सैंटोरिनी
ग्रीस का यह आइलैंड ज्वालामुखी की राख और मिट्‌टी से बना है। यहां बने मकान भी ज्वालामुखी की राख से व्हाइटवॉश किए गए है, जोकि बेहद ही खूबसूरत है। यहां आप क्रूज, प्राइवेट वाइन टूर्स, डंकी राइड्स और स्विमिंग तक का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां सड़कों के किनारे बने अनोखे बार, क्लब और रेस्तरां में पार्टी भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

4. सैन फ्रांसिस्को
कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को में ऑगस्ट रोडिन की खूबसूरती और कलाकृतियों से बनी बिल्डिंग को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को अपने लजीज खाने, गोल्डन गेट ब्रिज, पियर 39 और बहुत सारे प्रसिद्ध आकर्षणों के लिए जाना जाता है।

PunjabKesari

5. पेरिस
रोमांटिक और बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माने जाने वाले इस शहर को 'सिटी ऑफ लव', 'सिटी ऑफ लाइट्स' और 'कैपिटल ऑफ फैशन' भी कहा जाता है। यहां आप लूवर संग्रहालय और म्यूजी डी ओर्से देख सकते हैं। यहां हर साल दुनियाभर के कपल्स हनीमून मनाने पहुंचते हैं। इस शहर में देखने वाली ट्रायोमफे, नॉट्रे डेम कैथेड्रल, एफिल टॉवर, आर्क डी आदि खास जगहें हैं।

PunjabKesari

6. लॉस एंजिल्स
अमेरिका में स्थित इस शहर को भी फैशन सिटीज में स्थान दिया गया है। यह शहर अपने डेनिम स्टाइल के मशहूर है। घूमने के लिए यहां यूनिवर्सल स्टूडियो हॉलीवुड, ग्रिफिथ पार्क, डिजनीलैंड रिजॉर्ट, सांता मोनिका, इतिहासिक संग्रहालय और कैलिफोर्निया साइंस सेंटर है। इसके अलावा आप यहां माउंट क्लाइबिंग का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

7. शंघाई
अगर आप चीन के शंघाई शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां का शंघाई डिज्नीलैंड रिजॉर्ट देखना न भूलें। इसके अलावा आप यहां शंघाई म्‍यूजि‍यम, सेंचुरी पार्क, केरी पार्क साइड, बुद्धि‍ष्‍ट आर्ट गैलरी और चाइना रेलवे हाई स्‍पीड का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

8. वैंकूवर
वैंकूवर कनाडा का सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। वैसे तो यहां का मौसम हर समय अच्छा रहता है लेकिन यहां घूमने का सही समय स्प्रिंग का मौसम माना जाता हैं। इस समय आप यहां रंग-बिरंगे फूल देख सकते हैं। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर इस शहर में घूमने के लिए हर साल कई टूरिस्ट आते हैं।

PunjabKesari

9. अलास्का
गर्मियों में ठंडक, समुद्र और प्रकृति का मजा लेने के लिए आप अलास्का भी जा सकते हैं। इस शहर की खूबसूरती आपको ट्रिप को इतनी मजेदार बना देगी की आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

PunjabKesari

10. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड शहर की खूबसूरत वादियां पर्यटकों के आकर्षक का सबसे मुख्य केंद्र है। यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, स्पोर्ट्स प्लेस, हरियाली और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां दुनिया की सबसे शानदार रेलवे रूट और लंबी सुरंग के साथ यूरोप के खूबसूरत ऐल्प्स पर्वत मौजूद हैं। शानदार पहाड़ियों और सबसे साफ सुथरी जगह होने के कारण यह जगह दुनियाभर में मशहूर है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static