घूमने के साथ-साथ ट्रेकिंग के लिए भी बेस्ट है ये जगह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 02:35 PM (IST)

दुनिया में घूमने के लिए बहुत सी खुबसूरत जगहें मौजूद है। घूमने का ख्याल आते ही आप ऐसी जगहों के बारे में सोचने लगते है, जहां पर प्रकृतिक नजारों के साथ फॉल्स, नदियां और पहाड़ भी मौजूद हो और जिस जगह पर आप ट्रेकिंग भी कर सको। ऐसे में आपके लिए नॉर्थ इंडिया में मौजूद लोनावाला-खंडाला लिए बेस्ट प्लेस है। इस शहर की प्रकृतिक झलक पाने के लिए हर साल बहुत से पर्यटक यहां पर आते है।

PunjabKesari

1. लोनावाला-खंडाला
इस हिल स्टेशन की खूबसूरती निहारने के लिए हर साल बडी़ संख्या में पर्यटक इधर पहुंचते हैं। ये शहर महाराष्ट्र राज्य में सतपुडा़ जिले में स्थित है। इस शहर को खासकर इसकी पहाड़ियों और झरनों के लिए जाना जाता है। महाराष्ट्र के वेर्स्टन घाट में खंडाला लोनावाला से लगभग 3 कि.मी और कर्जत से 7 कि.मी दूर शानदार स्पॉट है।

PunjabKesari

2. जाने का रास्ता
यहां पर जाने के लिए आप ट्रेन, बस या हवाई जहाज से आराम से पहुंच सकते है। महाराष्ट्र के सभी प्रमुख शहरों से लोनावला और खंडाला सड़क मार्ग के द्धारा जुड़ा हुआ है। आप चाहे तो मुंबई से यहां पर पहुंचने के लिए से ट्रेन ले सकते है। इसके अलावा बस या कार से जाने पर आप पूरे रास्ते प्रकृतिक नजारों का भूरपूर मजा ले सकते है।

PunjabKesari

3. राजमची पॉइंट 
फोटोग्राफी करने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। समुद्र तल से 625 मीटर ऊंचार्इ पर स्थित इस पहाड़ी को सहाद्रि पहाडियों की मणि के नाम से भी जाना जाता है। यहां की पहाड़ियो के कारण इसे महाराष्ट्र का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए बारामीटर पहाड़ियां, कुने पॉइंट, लोनावला झील, राई वन व शिवाजी पार्क, टाटा झील, टाइगर्स लैप, तुंगरली झील व बांध, बल्वन झील आदि जगहे है।

PunjabKesari

4. ट्रेकिंग के लिए है बेस्ट
वैसे तो घूमने के लिए आप यहां पर किसी भी मौसम में जा सकते हो। ज्यादातर यहां का मौसम अच्छा रहता है लेकिन ट्रैंकिग पंसद लोगों के लिए मई से अक्टूबर तक के महिने सबसे अच्छे है। यहां पर ड्यूक नोस पॉइंट और कार्ला पहाड़ियां ट्रेकिंग के लिए सबसे मशहूर है।

PunjabKesari

5. दर्शनीय स्थल
पहाड़ो और झीलों के अलावा हां पर बने मंदिर भी बहुत ही सुंदर है। यहां पर मौजूद भाजा गुफाएं, बेड़सा की गुफाएं, अमृतांजन पॉइंट, ड्यूक नोस, राजमची दुर्ग, रिवर्सिग पॉइंट, रेवुड पार्क, भुशी बांध और योग संस्थान जैसे धार्मिक स्थल है। इस जगह पर भूमि दर्शन करने के साथ ही यहां पर बने छोटे झरनों का भी आप भरपूर आंनद ले सकते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static