यह अनोखा आईलैंड हर साल बदलता है अपना देश, वजह है दिलचस्प

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 12:48 PM (IST)

जहां कशमीर को लेकर झगड़े आए दिन होते रहते हैं, वैसे ही स्पेन और फ्रांस भी एक आइलैंड को लेकर आए दिन लड़ते रहते थे। स्पेन और फ्रांस के बीच में फैंसेंस नाम का एक खूबसूरत आइलैंड मौजूद है, जिसे लेकर दोनों लड़ते रहते थे। मगर हाल ही में अपनी इस दुश्मनी को खत्म कर दोनों देशों ने इस आइलैंड के लिए एक शानदार हल निकाला है। अब दोनों देश 6 महीने में इस आइलैंड की अदला-बदली करते रहते है। आइए जानते है इस आइलैंड के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें।

PunjabKesari

खूबसूरत फैंसेंस आइलैंड
3000 वर्ग मीटर तक फैले इस यह आइलैंड फ्रांस और स्पेन की सीमा को अलग करने वाली बिदासोआ नदी पर मौजूद है। इन दो देशों की सीमा पर मौजूद आखिरी शहर हेंडेई है। यहां फ्रांसीसी बास्त बीच रिजॉर्ट पर सैंकड़ों सीलों का जमावड़ा लगता है। वहीं इसके दूसरे हिस्से पर एक बड़े से डैम के बाद स्पेन का इरुन शहर हैं, जोकि फ्रांस की सीमा पर है। इन दोनों शहरों को बिदासोआ नदी बीच से अलग करती है।

PunjabKesari

यह है कारण
इसलिए दोनों शहरों के बीचो-बीचो स्थित फैंसेंस आइलैंड को लेकर दोनों देशों में आए दिन झगड़ा होता था। दोनों शहरों के बीच में होने के कारण इसे न्यूट्रल टेरिटरी माना जाता है। इसके अलावा 1659 में फ्रांस और स्पेन के बीच जंग खत्म करने के लिए इस आइलैंड पर हुई बातचीत के कारण इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। इस बातचीत में फ्रांस के किंग लुईस ने स्पेन के किंग फिलिप की बेटी से शादी कर ली, जिसे पाइनीस की संधि भी कहते है।

PunjabKesari

इसके बाद यह तय किया गया कि इस आइलैंड को दोनों देश मिलकर बांटेगे, जिसके कारण यह आइलैंड 6-6 महीने तक दोनों देशों के पास रहता है। यह आइलैंड 1 फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन के पास और बाकी के छह महीने फ्रांस के पास रहता है।

PunjabKesari

दिखता है खूबसूरत
200 मीटर लंबे और 40 मीटर चौड़े इस आइलैंड को टूरिस्टों के लिए किसी खास हैरिटेज मौके पर खोला जाता है। पानी के तेज बहाव के कारण इस आलैंड का आकार घटता जा रहा है। पानी का स्तर घटने पर कई बार स्पेन या फ्रांस तक जाने के लिए पैदल चलकर जाना पड़ता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static