ये है भारत का सबसे बड़ा किला, अंदर है कई और महल

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 12:08 PM (IST)

भारत की बहुत सी जगहें अपने किलों और स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है लेकिन आज हम बात कर रहें है मेहरानगढ़ फोर्ट की। 500 साल पुराना ये किला राजस्थान के जोधपुर शहर में बना हुआ है। इस रॉयल पैलेस को अपनी खुबसूरती और शानदार नकाशी के लिए जान जाता है। इस किले से जुड़ी राजा की रानियों के मरने की कहानिया सबसे अलग है। इस किले के अंदर बने म्यूज़ियम राजस्थान को सबसे अच्चा माना जाता है। इन सबके अलावा भी इस किले से जुड़ी बहुत सी बाते है जिसे सुनकर आप यहां पर जरुर जाना चाहेगे।

 

1. महल की हिस्ट्री
इस किले को महाराज जसवंत सिंह ने 1638-78 में बनवाया था। इस किले के प्रत्येक गेट पर को राजा के युद्ध जीतने पर स्मारक के रूप में बनवाया गया था। इस महल के अंदर मोती महल और शीश महल की खुबसूरती देख कर आप दंग रह जाएंगे। इस किले को कभी भोर चिड़ीयां के नाम से जाना जाता था। किले के अलावा आप यहां पर बहुत से थार रेगिस्तान, खूबसूरत झीलें, नेशनल पार्क और एक रॉयल लाइफ स्टाइल को देख सकते है।

PunjabKesari

2. सती मंदिर
महाराजा की मौत के बाद उनकी पत्नी ने चिता पर बैठ कर अपनी जान दे थी। सती माता के इस मंदिर को उन्ही की याद में बनाया गया था। इस मंदिर की दीवारों पर मौजूद रानियों की हथेलियों के चिन्ह आज भी प्रयटको को उनकी याद दिलाते है।

PunjabKesari

3. शीशमहल
इस किले के अंदर रानियों के श्रंगार कक्ष, राजा-रानी के बेडरूम, अद्भुत नक्काशीदार किवाड़ और जालीदार खिड़कियां बनाई गई है। यहां पर घूमते वक्त आपको राजाओं की तरह महसूस होता है। इसके अलावा यहां पर पालकियों, हाथियों के हौदे, विभिन्न शैलियों के लघु चित्र, संगीत वाद्य, पोशाकों और फर्नीचर के लिए अलग-अलग संग्रह घर बनाए गए है।

PunjabKesari

4. शिल्पकारी
इस महल की शिल्पकारी देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते है। इस किले में लगे बलुआ पत्थर जोधपुर के कारीगरों की शानदार शिल्पकारी का प्रदर्शन करते है। इस किले में बने फूल महल की छत पर सोने का काम किया गया है जिसे करने के लिए पूरा एक महिना लग गया था। इसके अलावा यहां पर बने मोती महल, रंग महल और चंदन महल की शिल्पकारी भी बहुत ही सुंदर ढ़ग से की गई है।

PunjabKesari

5. महल के दरवाजे
पहाड़ी पर बना ये किला लगभग 68 फीट चौड़ा और 117 फीट ऊंचा बनाया गया है। इस महल के उपर से आप पूरे जोधपुर को आराम से देख सकते है। इस किले में कुल सात दरवाजे बनाए गए है। जिसमें से जय पोल और फतेह पोल सबसे मशहूर है। इन दरवाजों को राजा ने अपनी शानदार जीत के तौर पर बनवाया था।

6. चामुंडा माता मंदिर
इस किले के निकट ही चामुंडा देवी का मंदिर बनवाया गया है। यहां के राजा की चामुंडा माता के अथाह श्रद्धा के कारण उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इस मंदिर में माता की मूर्ति को 1460 में स्थापित किया गया। इस मंदिर को बनाने के बाद राजा भारत-पाक युद्ध जीत गए जिसके कारण लोगों की इस मंदिर के प्रति श्रद्धा और भी बढ़ गई।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static