मुंह धोने का सही तरीका अपनाएंगे तो तभी दिखेंगे फ्रैश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 05:58 PM (IST)

मुंह धोना यानि चेहरे को साफ करने का काम तो हर कोई करता है लेकिन क्या आप चेहरा साफ करने का सही तरीका जानते हैं? चेहरा धोना तो रूटीन का काम है लेकिन कई बार आप मुंह धोते समय भी ऐसी गलतियां कर देते है, जोकि चेहरे को नुकसान पहुंचा देती है। इसके अलावा इससे इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता हैं। आज हम आपको मुंह धोने का सही तरीका बताएंगे, जिससे आप कई प्रॉब्लम से बच सकते हैं। तो चलिए जानते है मुंह धोते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

1. सही क्लींजर का इस्तेमाल
सही कलीजर आपके चेहरे के PH स्तर को बनाए रखता है, जिससे आप कई स्किन प्रॉब्लम से बचे रहते है। इसलिए चेहरा साफ करने के लिए हमेशा सही और नेचुरल क्लींजर का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

2. मेकअप पहले साफ करना
अगर आपके चेहरे पर मेकअप लगा हुआ है तो उसे पहले ही साफ कर लें और उसके बाद मुंह धोएं। इससे आपका चेहरा ज्यादा अच्छी तरह साफ होगा।
 

3. ठंडा पानी
चेहरा धोते समय कभी भी गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल न करें। गर्म पानी से चेहरा धोने पर स्किन ड्राई हो जाती है, जोकि बाद में स्किन प्रॉब्लम का कारण बनती है।

PunjabKesari

4. मालिश करना
चेहरा धोने से पहले कम से कम 20-25 मिनट तक फेस पर क्लीनर से मसाज जरूर करें।
 

5. मॉइस्चराइजर
फेशवॉश करने के बाद चेहरे को मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है और स्किन सॉफ्ट भी होती है।
 

6. हल्के हाथों से साफ करना
कुछ लोग मुंह धोने के बाद सख्त तरीके से चेहरे को साफ करते है लेकिन इससे चेहरे पर रैशेज हो सकते हैं। इसके अलावा इससे झुर्रियां पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मुंह हमेशा हल्के हाथ से साफ करें।
 

7. बार-बार मुंह धोना
बार-बार मुंह धोने से भी स्किन का ph बैलेंस बिगड़ सकता है। इसलिए दिन में केवल दो बार ही मुंह धोएं। रात को सोने से पहले मुंह जरूर धोएं। इससे आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static