इन कारणों से डिलीवरी के दौरान मां को हो सकता है नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2017 - 03:14 PM (IST)

पेरेंटिंग: प्रैग्नेंसी, यह पल मां के लिए बहुत खास होता है। गर्भवस्था में नौ महीनें पूरे होने के बाद फिर डिलीवरी का समय आता है, जिसमें मां अपनी कोख से शिशु को जन्म देती है। लेकिन कई बार स्थिती ऐसी आ जाती है कि बच्चे को जन्म देते मां की मृत्यु हो जाती है। आपने कभी यह सोचा कि बच्चे को जन्म देते समय मां की मृत्यु क्यों हो जाती है। इसके पीछे भी कई कारण है जो आज हम आपको बताएंगे।

 

1. हाई ब्लड प्रैशर

मृत्यु का सबसे आम कारण है हाई ब्लड प्रैशर। यदि बच्चे के जन्म से पहले ही मां को हाई ब्लड प्रैशर की समस्या है तो यह डिलीवरी के दौरान और अधिक बढ़ जाती है। जिसके कारण ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है और मां की मृत्यु हो जाती है।

2. अब्स्टेट्रिकल हीमरेज़

अब्स्टेट्रिकल हीमरेज़ एक ऐसी एमरजैंसी मैडीसिन है जिसके कारण जन्म देते समय मां की मृत्यु भी हो सकती है। इस स्थिती में डिलीवरी के बाद महिला को अधिक ब्लिडिंग होने लगती है। यदि ब्लीडिंग को तुरंत रोका नहीं जाता तो अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण ऑर्गन फेल होने लगते हैं जिसके कारण मां की मृत्यु हो जाती है।

3. गर्भाशय का फूटना

मृत्यु का सबसे आम कारण है गर्भाशय का फूटना। यदी डिलीवरी के दौरान महिला का गर्भाशय फट जाता है तो ऐसे में ब्लीडिंग अधिक होने लगती है जिसके कारण मां की मृत्यु हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static