सिर्फ एडल्ट के लिए ही बनीं हैं ये जगहें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 01:16 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग)- घूमने के लिए दुनिया में एक से बढ़कर एक जगहें हैं। जिनको देखने के लिए लोग एक से दूसरे देश जाते हैं। वैसे तो हर देश अपनी खासियत के लिए जाना जाता है लेकिन आज हम जिन खास जगहों की बात कर रहे हैं वहां पर बच्चों का जाना मना है। यह प्लेस खासकर एडल्ड लोगों के लिए ही बनाई गई हैं। 


1. अमोरा सेक्स एंड रिलेशनशिप एकेडमी,लंदन
यह आम एकेडमी नहीं है,यहां पर अनगिनत स्कल्पचर रखे गए हैं। यहां पर संबंधों के विषय में इन्ही के द्वारा समझाया जाता है। ऐसे अलग-अलग विषयों के लिए 9 तरह को जोन बनाएं गए हैं। 

2. नेकेड रोलरकास्टर, आइसलैंड

PunjabKesari

आइसलैंड का The Naked Rollercoaster दुनिया भर में मशहूर है। यहां  2015 में हजारों  लोग बिना कपड़ों के रोलर कोस्टर की सवारी की थी। इससे पहले भी 2010 में 102 लोगों ने इसी आइसलैंड पर बिना कपड़ों के राइड की थी, जिसे तब गिनीज बुक ने एक अनोखा रिकार्ड माना था। ऐसा यहां पर किसी जुनून के चलते नहीं बल्कि चैरिटी के लिए पैसा इक्ट्ठे करने के चक्कर में किया गया था। 

3. एक्सट्रीम हॉन्टेड हाउस, अटलांटा

PunjabKesari

अटलांटा की इस जगह पर लोग डरने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यहां का साउंड इफैक्ट इतना डरावना है कि डर आपका पीछा ही नहीं छोड़ता। 

4. वाइन थीम पार्क,फ्रांस

PunjabKesariसिटी ऑफ वाइन यानि Cite du Vin फ्रांस में स्थित है। यहां पर 20 से भी ज्यादा वाइन सैक्शन हैं,जहां पर वाइन का इतिहास और कल्चर समझाया जाता है। इसकी दिलचस्प बात यह है कि इसकी बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ही वाइन बॉटल जैसा है। वाइन से संबंधित इस जगह पर बच्चों की एंट्री बंद हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static