सिर्फ 7 दिन में पलकों को बनाएं बड़ी और घनी

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2017 - 12:47 PM (IST)

पलकों को घना बनाने के उपाय : आंखों की सुंदरता पलकों से पहचानी जाती है। जिन लोगों की पलकें बड़ी और घनी होती है उनकी आंखे काफी खूबसूरत लगती है। बहुत सी लड़कियों की पलकें नैचुरली बड़ी होती है लेकिन कुछ मार्कीट से मिलने वाली नकली पलकों का इस्तेमाल करती है। परन्तु जो बात नैचुरली पलको में वो नकली में नहीं। अगर आप भी अपनी आंखों की पलकें बड़ी और घनी चाहती है तो हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनसे पलकें नैचुरली बड़ी होगी। 

PunjabKesari

अरंडी का तेल
अंरड़ी के तेल के 2 चम्मच कटोरी में डालकर गुनगुना कर लें। तेल को हल्का ठंडा करके पलको पर लगाएं। तेल में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट रोम को विकसित करके पलको को बड़ा और घना बनाते है। 

 

विटामिन ई कैप्‍सूल 
कैप्‍सूल में से जैल को निकालकर कैस्टर ऑयल में मिला लें। इसको पलको पर लगाएं। इससे पलके मजबूत और घनी होगी। 

 

एलोवेरा जैल

PunjabKesari
एलोवेरा जैल को निकालकर पलको पर लगाएं। एलोवेरा में विटामिन्स मौजूद होते है जो पलको को घना बनाते है। 

 

जैतून का तेल
ऑलिव ऑयल में अधिक मात्रा में विटामिन ई और मोनोसेचुरेटिड फैटी एसिड होता है। इसको मस्कारा ब्रश की मदद से अपनी पलकों पर लगाएं। रात भर ऐसा ही लगा रहने दें। 

 

पेट्रोलियम जैली

PunjabKesari
पेट्रोलियम जैली को पलको पर उंगलियों की मदद से लगाएं।  ऊपरी और निचली पलकों पर अच्छे से लगाएं। इससे भी पलको की ग्रोथ बढ़ेगी। 

 

बादाम का तेल 
बादाम तेल विटामिन डी और विटामिन ई होता है जो नैचुरल मॉइश्चराइज़र के रूप में काम करता है। रात को सोनें से पहले गुनगुना बादाम तेल पलकों पर लगाएं और सुबह साफ पानी से धो लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static