धोने से पहले अपनाएं ये तरीके, कपड़े रहेंगे एक दम नए

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 02:14 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर) : गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से गहरे रंग के कपड़ों को भी रोजाना धोना पड़ता है। वैसे तो सभी महिलाएं कपड़ों के लिए बढ़िया डिट्रजैंट का ही इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी कई बार हल्के रंग के कपड़े अच्छी तरह साफ नहीं हो पाते और कई बार तो बार-बार धोने की वजह से कपड़े पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में उनकी चमक बनाए रखने के लिए डिट्रजैंट के साथ कुछ ऐसी चीजों का भी इस्तेमाल करना चाहिए जिससे कपड़ों की खूबसूरती बरकरार रहे।

1. नमक
PunjabKesari
जींस या गहरे रंग के कपड़ों को धोने के लिए उन्हें नमक के पानी में 1 घंटे तक भिगो कर रखें और इसके बाद डिट्रजैंट से साफ करें। इससे जींस जैसे भारी कपड़े आसानी से साफ होंगे और उनका रंग भी नहीं निकलेगा।

2. काली मिर्च
PunjabKesari
कई बार मशीन में कपड़े धोते समय गहरे रंग के कपड़े अपना रंग छोड़ देते हैं जिससे दूसरे कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे में मशीन में डिट्रजैंट के साथ 2 चम्मच काली मिर्च भी डालें।

3. सेंधा नमक
PunjabKesari
कॉटन के कपड़ों को जब पहली बार धोया जाए तो उनमें से रंग निकलता है और फेड होने की वजह से वे जल्दी पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में उन्हें धोने से पहले पानी में सेंधा नमक और सोडा मिलाकर कुछ देर के लिए भिगो दें और उसके बाद इन्हें साफ करें।

4. अमोनिया और बेकिंग सोडा
सफेद कप़डों को हमेशा नया बनाए रखने के लिए पानी में थोड़ा-सा अमोनिया, बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाएं और 15 मिनट के लिए कपड़ों को भिगोकर रख दें। इसके बाद इन्हें डिट्रजैंट से साफ करें।

5. नींबू
PunjabKesari
हल्के रंग के कपड़ों पर अक्सर पसीने के दाग रह जाते हैं जो धोने के बाद भी नहीं जाते। ऐसे में उन्हें धोने से पहले दाग पर नींबू का रस लगाएं।

6. सिरका
कपड़ों को हमेशा के लिए नया बनाए रखने के लिए उन्हें हर बार धोने से पहले सिरके और नींबू वाले पानी में भिगोएं। इसके बाद डिट्रजैंट से साफ करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static