ये तरीके अपनाकर दूर करें बर्तनों से मछली की बदबू

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 02:35 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन : मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जो लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं वह घर पर ही मछली बना कर खाते हैं लेकिन इसकी वजह से बर्तनों में से बदबू आने लगती है। अच्छे से साफ करने के बाद भी काफी समय तक यह बदबू नहीं जाती। इसके अलावा प्याज, अंडों और लहसुन के इस्तेमाल से भी बर्तनों में बदबू समा जाती है। कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।

1. नींबू
बर्तनों में से बदबू हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के छिलकों को बर्तनों पर रगड़ें और 20 मिनट के बाद इसे पानी से धोएं। इसके अलावा नीबूं के रस का भी यूज कर सकते हैं। एक साफ कपड़े को नीबूं के रस में डूबोकर इससे बर्तन साफ करें जिससे इनमें से आने वाली बदबू दूर हो जाती है।

2. सिरका
सिरके से भी बर्तनों की बदूबू दूर की जा सकती है। बर्तनों को धोने के बाद इनमें एक चम्मच सिरका डालकर रख दें और कुछ देर बाद इसे पानी से धोएं। सिरके के इस्तेमाल से बदबू तो दूर होती है साथ ही यह बर्तनों को चमकाने का भी काम करता है।

3. डिश वॉश
मछली की दुर्गंध दूर करने के लिए बर्तनों को कुछ देर गर्म पानी में भिगोकर रख दें और बाद में इन्हें लिक्विड साबुन से धोएं। इसके लिए नीबूं फ्लेवर वाले साबुन का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

4. संतरे का छिलका
इसके लिए संतरे के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मछली बनाने के बाद उस बर्तन में पानी के साथ संतरे के छिलके उबालें और आधे घंटे के बाद इसे साबुन से धो लें इससे बदबू नहीं आएगी।
5. सेब
मछली पकाने से पहले बर्तन पर सेब की एक स्लाइस रगड़ें और फिर इसका इस्तेमाल करें। इससे मछली पकाने क बाद बदबू नहीं आएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static