भारत की इन डरावनी जगहों पर आज भी होती है अजीब घटनाएं

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2017 - 01:22 PM (IST)

भारत में बहुत सी ऐसी जगहों है जो भूतिया मानी जाती है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि जगह पर आज भी डरावनी घटनाएं होती है। आज हम आपको भारत में मौजूद ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहें है जहां पर आज भी अजीब घटनाएं होती है। इतना ही नहीं इन जगहों के कारण लोगों ने वहां पर जाना बंद कर दिया है और सरकार ने भी ऐसी जगहों पर सिक्योरिटी का इंतजाम कर दिया है। तो आइए जानते है इन खतरनाक जगहों के बारे में।

 

1. भानगढ़ किला, राजस्थान
राजस्थान में स्थित भानगढ़ किले के बारे में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने के बाद जो भी इस किले में जाता है वो लौट कर नहीं आता। इसी कारण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया वालों ने यहां पर रात को न रुकने का बोर्ड लगा रखा है।

PunjabKesari

2. डाउ हिल कुरसिओंग, पश्चिम बंगाल
डाउ हिल कुरसिओंग, पश्चिम बंगाल में इस जगह के बारे में लोगों का कहना है कि यहां पर रहस्मयी ढग से कई लोगों की हत्या हो चुकी है। छुट्टियों के दिनों में यहां पर बच्चों की अवाजों सुनने को मिलती है। इसके अलावा कुछ लोगों मे यहां पर सर कटा हुओ आदमी भी देखा है।

PunjabKesari

3. डमास बीच, गुजरात
गुजरात के डमास बीच पर हिंदू संप्रदाय के लोग शवों को जलाते थे। लोगों का कहना है कि यहां पर अनजानी आवाजें और फुसफुसाहट सुनाई देती है। उनका मानना है कि यह जगह मृत लोगों की आत्माओं से बंधी हुई है। यहां पर आने वाले कई पर्यटक अचानक गायब हो जाते है।

PunjabKesari

4. डिसूजा चॉल माहिम, मुंबई
डिसूजा चॉल माहिम मुंबई के कुएं में एक महिला की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि इस महिला का शव उन्हें उस कुएं के पास दिखाई देता है। इस जगह को खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है।

PunjabKesari

5. ठाणे सोसाइटी, वृंदावन
वृंदावन की सोसाइटी ठाणे में बिल्डिंग नंबर 66 बी में एक आदमी ने खुदकुशी कर ली थी। यहां पर सुरक्षा गार्ड को रात को थप्पड़ लगा, जिसके कारण उसने कुर्सी से उठकर पास वाले गार्ड को थप्पड़ मार दिया। लोगों ने उस मरे हुए व्यक्ति को रात को बिल्डिंग में घूमते हुए देखा है।

PunjabKesari

6. दिल्ली की सड़क
दिल्ली की सड़क पर लोगों ने सफेद साड़ी पहने हुए एक महिला को लिफ्ट मांगते हुए देखा है। लोगों के मुताबिक अगर आप गाड़ी नहीं रोकते तो वो आपकी गाड़ी की स्पीड में दौड़ने लगती है। इस सड़क से अकेले गुजरना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

PunjabKesari

7. जीपी ब्लॉक, मेरठ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ को डरावनी जगहों में सेे एक माना जाता है। यहां पर मौजूद जीपी ब्लॉक के दूसरी मंजिल पर चार लड़को को एक जलती हुई मोमबत्ती के साथ बैठे हुए बीयर पीते देखा है। जब लोगों ने ऊपर जाकर देखा तो वहां पर कोई भी नहीं था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static