पेट की सूजन को 3 दिन में खत्म करते हैं ये घरेलू नुस्खें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2018 - 09:28 AM (IST)

आंत की सूजन : पेट में इंफैक्शन होने पर सूजन, पेट फूलना, कब्ज और सूजन जैसी समस्याएं हो जाती है। इसके कारण आपको पेट में दर्द, मरोडें उठना, उल्‍टी, सर्दी लगना, कमजोरी और भूख ना लगना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है लेकिन किसी से भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। इसके अलावा ज्यादा दवाइयों का सेवन किडनी प्रॉब्लम का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान से घरेलू उपाय करके पेट की इंफैक्श और सूजन की समस्या से छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको पेट की सूजन को दूर करने के लिए कुछ ऐसे उपाय बता रहें है जिससे आपको 2-3 दिन में ही आराम मिल जाएगा।

पेट की सूजन कम करने के घरेलू उपाय


 लौंग
लौंग पेट में मौजूद छोटे-छोटे बैक्टीरिया तो जड़ से खत्म कर देता है। पेट की सूजन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 2-3 लौंग या फिर इसके गर्म पानी का सेवन करें।

PunjabKesari

लहसुन
रोजाना खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन का सेवन पेट इंफैक्शन को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा भोजन पकाते समय भी लहसुन का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

 जौ का पानी 
सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1 कप पानी में जौ उबाल कर उसमें छोड़ा-सा नींबू डालकर दिन में 2 बार पीएं।  पेट फूलने पर दिखाई दें ये लक्षण तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

PunjabKesari

 नीम
पेट की सूजन और इंफेक्शन को दूर करने के लिए नीम सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए नीम की 5 पत्‍तियों को दिन में एक बार खाएं। इससे शरीर की सारी गंदगी यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाएगी।

 चावल का पानी
एक पैन में 1/2 कप सफेद चावल डाल कर 6 कप पानी में उबाल लें। इसे छान कर ठंडा कर लें। इसमें 1/2 चम्मच शहद और दालचीनी पाउडर मिलाकर मिक्स करके हर घंटे पीएं।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान


1. पेट की सूजन ज्यादातर फूड एलर्जी के कारण होती है। अधिक तला-भुना, फास्‍ट फूड, डिब्‍बाबंद आहार खाने से बचें, क्‍योंकि ये फूड एलर्जी का कारण बन सकते हैं। 

2. खाने को अच्छी तरह चबाकर न खाने से भी पेट में इंफैक्शन और सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा भोजन आराम से और अच्छी तरह चबाकर करें। इससे खाना अच्‍छे से पचेगा और जन नहीं होगी।

3. पेट की सूजन होने पर कार्बानेटेड ड्रिंक्स का सेवन खतरनाक हो सकता है। इसकी बजाए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी, पिपरमिंट टी भी पेट की सूजन को कम करती है।

4. शुगरयुक्‍त आहार का अधिक सेवन करने से बचें। डॉक्टरों के अनुसार दिन में 2-3 बार ही मीठा आहार ले सकते है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static