लॉन्ग वीकेंड के लिए बेस्ट हैं अरुणाचल प्रदेश ये खूबसूरत Hill Stations

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 01:49 PM (IST)

घूमने-फिरने के शौकिन लोग अक्सर लंबे ट्रिप का प्लान बनाते है। वीकेंड का प्लान करते समय आप ऐसी जगहें के बारे में सोचते है जहां आप पहाड़, झरने, नदियां और खूबसूरत वादियों को एक साथ देख सकें। वैसे तो ज्यादातर लोग घूमने के लिए नजदीक की जगहें ही चुनते है लेकिन आज हम आपको भारत के सबसे पॉपुलर ऑफबीट हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहें है। यहां एक बार घूमने के बाद आप दुबारा जरूर आएंगे। अरूणाचल प्रदेश में स्थित इन हिल स्टेशन में आप झील, पहाड़, खूबसूरत वादियों के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते है। तो आइए जानते है अरूणाचल के इन हिल स्टेशन के बारे में।
 

1. ईटानगर
हिमालय अरूणाचल प्रदेश की गोद में बसे इस हिल स्टेशन में आप वाइल्ड लाइफ रिफ्यूज, जू, जंगल और बौद्ध संस्कृति का मजा ले सकते है। इसके अलावा शॉपिंग करने के लिए भी ईटानगर सबसे अच्छी जगहें है।

PunjabKesari

2. पासीघाट
पासीघाट को अरूणाचल प्रदेश का टूरिज्म गेट भी कहा जाता है। यहां आप अपना वीकेंड बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते है। खूबसूरत नदियों और पहाड़ों के साथ यहां आपका ट्रिप और भी यादगार बन जाएगा।

PunjabKesari

3. जीरो
अरुणाचल प्रदेश का जीरो घूमने के लिए सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। खूबसूरत वादियों से घिरे इस छोटा-से हिल स्टेशन के पिकनिक स्पॉट ग्रोव में आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते है।

PunjabKesari

4. भालुकपोंग
कामेंग नदी के किनारे बसा भालुकपोंग अरूणाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत गांव है। एडवेंचर और राफ्टिंग लवर्स घूमने के लिए अऱूणाचल के इस शहर में जा सकते है। इस तरह के ट्रेवल्स के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है।

PunjabKesari

5. रोइंग
अगर आप शांति और सकून से छुट्टियां बिताने की सोच रहें है तो आप यहां जा सकते है। दिबांग घाटी में बसे रोइंग शहर की झील और नदियों किनारे बैठकर आप शांति भरे पलों का आनंद ले सकते है।

PunjabKesari

6. तवांग
अरूणाचल प्रदेश का यह शहर हैंडीक्राफ्ट का सेंटर हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक हैंडीक्राफ्ट सामान मिल जाएगा। इसके अलावा यहां पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र तवांग मोनेस्ट्री, झील और पहाड़ भी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static