कई 'हैल्थ प्रॉब्लम्स' में फायदेमंद हैं ये Herbal Teas

punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2017 - 05:23 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : भागदौड़ भरी इस जिदंगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। जिस वजह से उन्हें कई तरह की छोटी-मोटी समस्याएं लगी रहती हैं। रात में नींद न आना और पेट में गैस जैसी ऐसी कितनी ही बीमारियां है जिनकी वजह से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में प्रॉब्लम के हिसाब से अलग-अलग हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानिए किस चाय से सेहत को क्या फायदे होते हैं।  ये 7 हर्बल टी शरीर को रखती हैं स्वस्थ आप भी करें ट्राई



1. ग्रीन-टी
शरीर का वजन बढ़ने की मुख्य वजह मैटाबॉलिज्म का कम होना है। इस वजह से शरीर खाए हुए भोजन से कैलोरी को खर्च नहीं कर पाता जिससे वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में ग्रीन-टी पीने से शरीर का मैटाबॉलिज्म ठीक किया जा सकता है।



2. कैमोमाइल-टी
कई लोगों को रात में अच्छी तरह नींद नहीं आती जिस वजह से उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो जाती हैं। इसके लिए कैमोमाइल टी पीनी चाहिए। कैमोमाइल एक तरह का फूल होता है जिसके हर्ब्स मार्किट से आसानी से मिल जाते हैं।



3. एल्डर फ्लॉवर-टी
सर्दी के मौसम में जुकाम होना आम बात है लेकिन कई लोगों को हर मौसम में खांसी-जुकाम हो जाता है। ऐसे में एल्डर फ्लॉवर सिरप का इस्तेमाल करके चाय बनाएं और इसका सेवन करने से जुकाम ठीक हो जाता है।



4. नींबू काहवा
काम की वजह से हुए स्ट्रैस को दूर करने के लिए नींबू काहवा पीएं। यह मार्किट से आसानी से मिल जाता है जिसे घर में पानी, चाय पत्ती और नींबू मिलाकर बनाया जाता है। 



5. अदरक की चाय
कई बार जी-मचलाना और उल्टी जैसा मन हो जाता है। ऐसे में कुछ भी खाने का मन नहीं करता। ऐसे में अदरक वाली चाय बनाकर पीने से फायदा होता है।



6. पुदीने की चाय
अधिक खा लेने की वजह से एसिडिटी की समस्या हो जाती है और पेट फूल जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए चाय में पुदीने की पत्तियां उबाल कर पीएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static