कमजोर हड्डियों को Strong बनाएंगे ये आहार, आज से ही शुरू करें खाना

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 03:08 PM (IST)

सर्दियों में बहुत से लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है। जब हड्डियां कमजोर हो जाती है, जिस वजह से बार-बार उनमें दर्द रहने लगता है। अगर आप भी सर्दियों में इस तरह की परेशानी से गुजर रहे है तो अपने खान-पान में थोड़ा बदलाव लाए। इससे काफी फायदा होगा। अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखेंगी। हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिनको सर्दियों में खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। 

PunjabKesari

- पनीर विटामिन D होता है, जिसको खाने से हड्डियां मजबूत रहती है। ध्यान रखें कि पनीर को ज्यादा तेल में न तले। इसके अलावा पनीर को ग्रिल्ड करके भी खाया जा सकता है। 

- दूध में विटामिन D होता है, जिसको ड्राई फ्रूट्स में मिलाकर पीएं। इससे जोड़ों से जुड़ी कई प्रॉबल्म दूर होगी। 

- संतरे के रस में भी विटामिन D मौजूद होता है। लेकिन ध्यान ऱखे कि जूस में ज्यादा शुगर की मात्रा न हो। 

- फिश में भी विटामिन मौजूद होते हैं। इसको खाने हड्डियों की समस्या दूर रहती है। 

- अंडा भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसलिए रोजाना एक अंडे का सेवन जरूर करें। इसको आप जैसे चाहें उबाल कर या फिर ऑमलेट बनाकर खाएं। 

- मशरूम में भी विटामिन्स मौजूद होते है। इसको बढ़ती उम्र के लोगों के लिए मशरूम काफी फायदेमंद है। इसको आप सब्जी या अन्य किसी तरह खा सकते है। 

- कॉड लिवर तेल में विटामिन D मौजूद होता है। इसका रोजपोाना एक चम्मच खाएं और आपको इसके कैप्सूल भी मिल जाएगे, जिन्हें आप खा सकते है। 

- दही भी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। दही में शक्कर डालने के बजाए, उ समें जीरा या नमक मिलाकर खाएं। 
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static