महिलाओं की हर समस्या को दूर करते हैं ये आहार

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2017 - 11:04 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) :  घर और बाहर का कामकाज करते समय महिलाओं को सिरदर्द और कमरदर्द जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें सही आहार की जरूरत होेती है जो उनके शरीर में कमजोरी को दूर कर सके और इन छोटी-मोटी परेशानियों से लड़ने में मदद करें। आइए जानिए महिलाओं की अलग-अलग समस्याओं के लिए किस तरह की डाइट की आवश्यकता होती है।


1. माहवारी
PunjabKesari
पीरियड्स के दिनों में अक्सर महिलाओं को दर्द से गुजरना पड़ता है। हफ्ते भर की इस दर्द के कारण महिलाओं को काफी परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और फाइबरयुक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। 

2. पाचन क्रिया
कुछ महिलाओं को पेट की कई समस्याएं होती है जिससे उनकी पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में उनके शरीर में कमजोरी आ जाती है। इसके लिए उन्हें भोजन में दही, बींस, ओट्स और पानी का खूब सेवन करना चाहिए। इन आहारों में काफी मात्रा में फाइबर और अलग-अलग गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को सतुंलित रखता है।

3. अनिद्रा
PunjabKesari
तनाव के कारण कई महिलाओं को नींद न आने की समस्या होती है। नींद न पूरी होने की वजह से उनका स्वभाव भी चिड़चि़ड़ा बना रहता है। ऐसे में उन्हें अनार, संतरा और केले का सेवन करना चाहिए। यह फल शरीर में मेलाटोटिन हार्मोन को नियंत्रित रखता है जो नींद में अाने वाली रूकावट को दूर करता है।

4. सिरदर्द
PunjabKesari
यह हर महिला में होने वाली एक आम समस्या है। इसके लिए महिलाओं को पालक का अधिक सेवन करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में अायरन, प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या में आराम देता है। इसके अलावा कॉफी या ब्लैक कॉफी के सेवन से भी सिरदर्द की समस्या से राहत मिलती है।

5. मांसपेशियों में दर्द
PunjabKesari
कामकाज करते समय अक्सर महिलाओं को मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। ऐसे में वे कई तरह की पेनकिलर दवाईयों का सेवन करती हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को केला, एवोकाडो, चेरी, हल्दी, ब्रोकली आदि का सेवन करना चाहिए जिसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडैंट होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static