पैरों की फंगल इंफैक्शन से राहत दिलाते हैं ये असरदार नुस्खे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 02:41 PM (IST)

फंगल इंफैक्शन त्वचा पर होने वाली एलर्जी को कहते हैं। यह शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है लेकिन ज्यादातर पैरों में ही देखा जाता है। इससे पैरों की त्वचा पर लाल पपड़ी जैसे दाग पड़ जाते हैं और उसमें खुलजी, रैशेज और दर्द होती है। इसके अलावा पैरों में सूजन, नाखुनों का पीलापन भी फंगल इंफैक्शन के ही संकेत हैं। फंगल इंफैक्शन अधिक पसीना आना, एंटीबॉयोटिक दवाओं के साइड इफैक्ट्स, साफ सफाई न रखना, शरीर में गर्मी, अधिक देर तक पैरों का गीला रहना और ब्लड सर्कुलेशन की कमी की वजह से होता है। पैरों में होने की वजह से जूते पहनने में भी काफी दिक्कत होती है। यह एक व्यक्ति से दूसरे तक बहुत जल्दी फैल जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके फंगल इंफैक्शन को खत्म किया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में

1. दही
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स लैक्टिक एसिड इंफैक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए दही को कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं और 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2 बार करें जिससे पैरों की फंगस दूर होगी।
PunjabKesari
2. लहसुन
इसके लिए लहसुन को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और उसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब इसे इंफैक्शन वाली जगह पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें। इससे बहुत जल्द राहत मिलेगी।
PunjabKesari
3. टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो फंगल इंफैक्शन से राहत दिलाते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल में बादाम का तेल मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है।
4. सेब का सिरका
इसके लिए रोजाना 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीएं। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण फंगल और इंफैक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static