बच्चे की कब्ज से राहत दिलाएंगे ये देसी नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 11:36 AM (IST)

कब्ज का रामबाण इलाज : नवजात बच्चों के सेहत का ध्यान रखना आसान काम नहीं है। बच्चे की सेहत में थोड़ी सी गड़बड़ी होने पर मां-बाप दोनों को फिक्र होने लगती है। बढ़ते बच्चों में कब्ज होना आम बात है क्योंकि मां का दूध जब गाढ़ा हो जाता है तो इसे पीने से बच्चे को कब्ज की समस्या होनी शुरू हो जाती है। इसका कारण मां का खराब स्वास्थ भी हो सकता है क्योंकि मां जो आहार खाती है उसका असर बच्चे के शरीर पर भी पड़ता है। कई बार तो नए बने मां-बाप बच्चे की कब्ज  (kabj ka ilaj in hindi )के बारे में जान भी नहीं पाते। कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकर घरेलू तरीकों kabj ka gharelu ilaj से इसका इलाज किया जा सकता है। 

कब्ज के लक्षण (Constipation Symptoms in Hindi)

रोजाना पेट साफ न होना
पेट में दर्द
मल की कठोरता
मल त्यागते समय दर्द
चिड़चिड़ापन
भूख न लगना 
 

बच्चे की कब्ज के घरेलू उपचार (Home Remedies for Constipation in Kids)

1. बच्चा स्तनपान कर रहा है तो सबसे पहले मां को अपने गलत खान-पान की आदतों को बदलना होगा। मां को सख्त या बासी आहार खाने के अलावा फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। 

2. संतरे में मौजूद विटामिन सी पेट के लिए बैस्ट है। 3-4 चम्मच संतरे का रस निकाल कर इसे बच्चे को पिलाएं। इसे ठंड़ा न करें। 

3. किशमिश को 3-4 दाने पानी में भिगो दें और बच्चे को इसका पानी पिलाएं। 

4. बच्चा कब्ज से परेशान है तो टब में गुनगुना पानी भर कर इसमें बच्चे को 15-20 मिनट के लिए बिठाएं। 

5. हरड़ का चूर्ण पेट से जुड़ी हर परेशानी को लिए बैस्ट है। चुटकी भर हरड़ के चूर्ण में थोड़ा सा नमक मिलाकर बच्चे को दिन में कम से कम 3 बार चटाए। इस बात का ख्याल रखें कि 6 महीने से ज्यादा बच्चे को ही यह खिलाएं। 

6. फाइबर युक्त आहार कब्ज से बचाते हैं। सेब,मौसमी फल,हरी सब्जिया,पालक का सूप पीने से पेट साफ रहता है। 

7. बच्चों को जब खाली पेट गर्म दूध पीलाने से कब्ज नहीं होती। 

8. बच्चा अगर मां का दूध पी रहा है तो अंजीर को रातभर पानी में भीगो दें और उसे सुबह-सुबह मां खा ले। इसका असर बच्चों को भी होगा। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static