टूरिस्ट के लिए एडवेंचर डेस्टिनेशन बन गए हैं ये खतरनाक घर

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 12:26 PM (IST)

देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत सी ऐसी अनोखी जगहें हैं, जहां लोग जाना पसंद करते है। कुछ लोगों को तो खतरनाक जगहों पर घूमने-फिरने का बहुत शौंक होता है। वहीं कुछ लोगों को रहस्मयी और मजेदार जगहें देखने का शौंक होता है। मगर आज हम आपको किसी जगहें नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए ट्रेवल डेस्टिनेशन बन चुके कुछ खतरनाक घर के बारे में बताने जा रहे हैं। विदेश में बने ये घर पर्यटकों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है और इसे देखने के लिए टूरिस्ट कई जगहों से आ रहे हैं। अजीब और अनोखे तरीके से बने इन घरों को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
 

1. चीन, Zhen'an Tower Yunshan
चीन के चाय पिंग शहर की पहाड़ी पर बना यह खतरनाक घर भी लोगों को लिए लिए एडवेंचर ट्रैवल डेस्टिनेशन बन गया है। इस पहाड़ी के ऊपर से आप पूरे चाय पिंग शहर के खूबसूरत नजारें को देख सकते हैं।

PunjabKesari

2. यमन, Al Hajjara
यमन की ऊंची पहाड़ियों पर बसे इस शहर को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 12वीं सदी से स्थित इस शहर में घूमने के लिए पर्यटक कई जगहों से आते है। यहां के घर प्राचीन समय के लगते है, जोकि पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य कारण है।

PunjabKesari

3. इटली, पोन्टे वेकियो
इटली के फिरेन्डे शहर में पोन्टे वेकियो नदी पर स्थित यह पुल 1345 ईसवी पुराना है। इस पुल पर बनी दुकानें और मकान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बेहद सुदंर तरीके से बनी हुई ये दुकाने और मकान देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

PunjabKesari

4. चीन, हैंगिंग मॉनेस्ट्री
चीन के शांझी शहर की खतरनाक पहाड़ियों पर स्थित हैंगिंग मॉनेस्ट्री पर्यटकों के लिए फेमस ट्रेवल डेस्टिनेशन बन गया है। पहाड़ों के किनारे और हवा में झूलते इन घरों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static