इन देशों में न्यू ईयर पर होता है Double Celebration

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2017 - 12:16 PM (IST)

दिसंबर की आखिरी रात को पूरी दुनिया की नजरें घड़ी की सुइयों पर टिकी होती है। घड़ी में 12 बजते ही दुनिया में हर जगहें नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। 1 जनवरी को सारी दुनिया नए साल का जश्न मनाती है लेकिन कुछ देशों में इस दिन का डबल सेलिब्रेशन किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहें है जहां पर 1 जनवरी को न्यू ईयर के साथ आजादी का जश्न भी मनाया जाता है। तो चलिए जानते है 1 जनवरी के दिन डबल सेलिब्रेशन करने वाले इन देशों के बारे में।
 

1. हैती
फ्रेंच शासन का हैती देश 1 जनवरी को आजाद हुआ था। इसी कारण इस देश में 1 जनवरी को न्यू ईयर के साथ आजादी का भी जश्न मनाया जाता है।

PunjabKesari

2. सूडान
1 जनवरी के दिन डबल सेलिब्रेशन करने वाले इस देश को भी 1 जनवरी के दिन आजादी मिली थी। इस देश में इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

PunjabKesari

3. कैमरून
फ्रेंच शासन वाले कैमरून को 1 जनवरी तो वहीं साउथ कैमरून को 1 अक्टूबर को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसलिए यहां के लोग 1 जनवरी को दोगुने उत्साह के साथ मनाते हैं।

PunjabKesari

4. ब्रुनेई
एशिया स्थित इस खूबसूरत देश को भी 1 जनवरी के ही दिन आजादी मिली था। 5,765 वर्ग कि.मी क्षेत्रफल वाले इस ब्रुनेई देश को फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया का 5वां सबसे अमीर देश बताया था।

PunjabKesari

5. चेक रिपब्लिक
बल पीस इंडैक्स के अनुसार चेक रिपब्लिक दुनिया छठा सबसे शांत देश है। दुनिया में सबसे मशहूर इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन को भी 1 जनवरी, 1993 में आजाद किया गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static