बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों से सीखें लड़की पटाने और प्यार पाने के आईडियाज
punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 04:16 PM (IST)
लड़के और लड़कियां बॉलीवुड से बहुत कुछ सीखते हैं। चाहे अच्छी बातें हो या बुरी। अगर बात प्यार की करें तो उन्होंने सच्ची मोहब्बत करना भी फिल्मों से ही सीखा है। मोहब्बत करना जितना आसान है उसको निभाना उतना ही मुश्किल। यह बात भी हिंदी फिल्मों को देखकर ही पता चलती है। आज हम आपको बॉलीवुड की एेसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो लड़की को पटाना और प्यार के लिए दुनिया से लड़ना सिखाती हैं। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
1. वीर-जारा
शाहरुख खान और प्रिटी जिंटा की ये फिल्म बहुत ही रोमांटिक और इमोशनल है। इस फिल्म में वीर अपनी जारा की तलाश करते हुए पाकिस्तान तक पंहुच जाता है। यहां उसको पाकिस्तानी पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। वहीं दूसरी और जारा अपने प्यार को पाने के लिए भारत आ जाती है। एक-दूसरे को सच्चे दिल से कैसा चाहा जा सकता है। इस फिल्म से लड़का और लड़की सीख सकते हैं।
2. बॉम्बे
प्यार अंधा होता है इसमें धर्म और मजहब कोई मायने नहीं रखता। अगर कोई पूरे दिल से अपने पार्टनर को चाहता है तो उसके लिए उसकी खुशी से ज्यादा कोई और चीज मायने नहीं रखती है। कैसे किसी दूसरे मजहब के इंसान को प्यार करना और उसके लिए पूरी दुनिया से लड़ जान यह बात 'बॉम्बे फिल्म' से सीखी जा सकती है। इस फिल्म को देखते हुए अपने पार्टनर की याद न आए एेसा हो ही नहीं सकता। फिल्म को देखते हुए आंखों से आंसू भी आ जाते हैं।
3. दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे
अगर सच्चे प्यार और रोमांटिक फिल्म की बात हो और उसमें 'दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे' की बात न कि जाए तो फिर सब बेकार है। असल में लड़का और लड़कियों के सिर पर प्यार का बुखार भी इस फिल्म को दखेकर ही चढ़ा था। इस फिल्म का डायलॉग जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी, यह डायलॉग तो हर किसी को याद होता है।
4. तेरे नाम
कोई इंसान सच्चे प्यार के लिए किस हदतक गुजर सकता है। इस बात को इस फिल्म में देखा जा सकता है। सलमान खान की तेरे नाम एक अच्छी लव स्टोरी है।
5. बाजीराव मस्तानी
अगर आप दिलों जान से किसी को मोहब्बत करना सीखना चाहते हैं तो फिल्म से सीख सकते हैं। बाजीराव और मस्तानी चाहते तो एक-दूसरे को भूल सकते थे लेकिन सच्ची दिल लगी के लिए उन्होंने जान तक दे दी।