प्यार में वफादारी निभाने के लिए फेमस है ये 6 जोड़ियां

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 06:47 PM (IST)

न केवल ऑन-स्क्रीन बल्कि वास्तविक जीवन में भी कुछ बॉलीवुड जोड़ों को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इन जोड़ों ने यह साबित कर दिया है कि प्रेम सब कुछ से परे है। इनका प्यार आज भी वैसा ही है जैसा उनकी शादी के पहले दिन था। इन कपल्स को हमेशा एक दूसरे की ताकत बनते और  स्पोर्ट करते देखा जाता है। ये कपल्स आज की यंग जनरेशन के लिए एक मिसाल भी है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के स्टाइलिश और परफैक्ट कपल्स के बारे में।


1. अमिताभ- जया

PunjabKesari
ये दोनों बॉलीवुड के परफैक्ट कपल में से एक है। इन दोनों की शादी 3, 1973 को हुई थी। आज इनकी शादी को लगभग  44 साल हो चुके हैं। आज भी इनका एक दूसरे के लिए प्यार और विश्वास वैसा ही जैसा उनकी शादी वाले दिन था।

 

2. शाहरुख खान- गौरी

PunjabKesari
बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान को रोमास का किगं कहा जाता है। फिल्मों के साथ वह असल जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक है। गौरी और शाहरुख खान बॉलीवुड के स्टाइलिश और रोमांटिक कपल्स में से एक हैं।

 

3. अक्षय- ट्विंकल

PunjabKesari
ट्विंकल से शादी करने से पहले अक्षय कुमार का अफेयर बॉलीवुड कि कितनी ही हसिनाओं के साथ था। मगर ट्विंकल के साथ शादी के बंधन में बधने के बाद उन्होंने कभी भी किसी की तरफ नहीं देखा। इन दोनों को एक दूसरे की ताकत बनना अच्छे से आता है।

 

4. रितेश देशमुख - जेनिलिया

PunjabKesari
इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सिंपल और क्यूट सी जेनेलिया काफी समय तक रितेश को ये सोचकर इग्नोर करती रहीं कि ये सीएम (विलासराव देशमुख) का बेटा है तो पॉलटिश्यन के बेटों जैसा हीं होगा लेकिन जल्दी हीं उन्हें समझ आ गया कि रितेश कितने फन लविंग और केयरिंग हैं। भले ही इन दोनों की शादी को भले 5 साल हो गए हो लेकिन उनका रिश्ता तकरीबन 15 साल पूराना है। आज यह दोनों दो बच्चों के मां-बाप हैं।

 

5. शहिद- मीरा

PunjabKesari
मीरा और शहिद बॉलीवुड के स्टाइलिश और परफैक्ट कपल्स में से एक है। जब से इन दोनों की शादी हुइ है तब से ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। ये दोनों हमेशा एक दूसरों को स्पोर्ट करते नजर आते हैं। ये कपल एक क्यूट सी बच्ची मीशा के पेरेंट हैं।

 

6. विराट- अनुष्का

PunjabKesari
2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई थी। इसके बाद वो अच्छे दोस्त बन गए। ये मुलाकातें धीरे-धीरे प्यार में बदलती गई। चार साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अनुष्का और विराट दोनों 20 दिंसबर को शादी के बंध में बंधे हैं। विराट अनुष्का को अपनी हिम्मत मानते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static