आपकी ये गलत आदतें आंखों को पहुंचा रही हैं नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 05:31 PM (IST)

आँखों की देखभाल कैसे करें : आंखें शरीर का सबसे अनमोल हिस्सा है। इससे हम दुनिया के हर रंग को देख सकते हैं। हम इनके बारे में जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते लेकिन कई बार गलती से अगर आंख में धूल-मिट्टी या फिर मच्छर चला जाए तो मुसीबत हो जाती है। हमारी कुछ गलतियां आंखों के नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानें आंखों को किस तरह की चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

1. लैंस लगाना

PunjabKesari
आजकल लोग फैशन के तौर पर भी लैंस लगाते हैं। हरी,नीली और इसके अलावा आउटफिट्स के साथ मैचिंग लैंस पहनना आम बात है। कुछ लोग आंखों की रोशनी कम होने के कारण चश्मे से बचने के लिए भी कांटेक्ट लेंस लगाते हैं। लैंस की साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। जरा सी गंदगी होने पर आंखों में इंफैक्शन होने का डर रहता है। लैंस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सारा दिन लैंस न लगा कर रखें। सोने और नहाने से पहले इनको उतार लें। 

 

2. गलत आई ड्राप
कई बार आंखों में खुजली या जलन होने पर घर पर पड़ी आईड्राप या फिर बिना डॉक्टरी सलाह के कैमिस्ट से खरीद कर ही आईड्राप डाल लेते हैं। ऐसा करने से आंखों कोे नुकसान हो सकता है। अगर आंखों में किसी तरह की इंफैक्शन हो तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। आई ड्राप आंखों में डालने से पहले एक्सपॉयरी डेट जरूर चैक करें। 

 

3. गंदे हाथों का इस्तेमाल

PunjabKesari
आंखों में खुजली होने पर इनको गंदे हाथों से मलना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आंखों में खुजली और लाली आ सकती है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static