ये हैं भारत की सबसे हैरान कर देने वाली जगहें, आप भी जरूर जाएं घूमने

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 05:09 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए बहुत सी खूबसूरत और रोमांचक जगहें है। लोगों को भी रोमांचक और अजीबो-गरीब जगहों पर ही घूमना पसंद बहुत होता है। विदेश ही नहीं बल्कि भारत में कुछ जगहों को देखकर लोगों को विश्वास नहीं होता कि ये जगहें वाकई में है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहें है जिन्हें देखकर आपको इन पर विश्वास नहीं होगा। अजीबो-गरीब होने के साथ-साथ इन मजेदार को देखने के लिए विदेशों से भी टूरिस्ट आते है। तो चलिए जानते है भारत की इन अजीबो-गरीब और मजेदार जगहों के बारे में।
 

1. महाराष्ट्र, शिवपुर
महाराष्ट्र के शिवपुर गांव हजरत कमर अली दरवेश नाम की एक दरगाह मौजूद है। यहां प मौजूद एक पत्थर को सिर्फ 11 उगलियों पर उठाया जा सकता है।

PunjabKesari

2. उत्तराखंड, कंकालों की झील
उत्तराखंड में मौजूद रूपकुंड झील को 'कंकालों की झील' भी कहा जाता है। इस झील में आज भी 600 से ज्यादा नरकंकाल पाए गए है। यह झील ज्यादातर बर्फ में डूबी रहती है बर्फ पिघलने के बाद ये कंकाल नजर आते है।

PunjabKesari

3. असम, जतिंगा
असम के जतिंगा गांव में सैंकड़ों पक्षी पेड़ों और इमारतों से टकराकर मर जाते है। इन्हीं घटनाओं के कारण इस हिल स्टेशन को पक्षियों का आत्महत्या करने वाला प्लेस भी कहा जाता है।

PunjabKesari

4. चेरापूंजी, पेड़ की जड़ों का पुल
यहां पर नदी के उपर पेड़ों की जड़ों को आपस में जोड़कर एक पुल बनाया गया है। देखने में यह पुल काफी खूबसूरत और रोमांचक लगता है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते है।

PunjabKesari

5. मणिपुर, लोकटक झील
हमेशा लहराती और तैरती इस झील को अस्थाई माना जाता है। इस झील के अंदर कई छोटी-छोटी नदियों का पानी गिरता है। भारत की सबसे बड़ी झील में शामिल यहां पर मस्ती करने कई पर्यटक आते है। इसके अलावा इस झील का कलर भी मौसम के हिसाब से बदलता रहता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static