ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत और डरावने Hotels, यहां रूकना नहीं खतरे से खाली!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2018 - 05:08 PM (IST)

आपने कई ऐसी जगहों के बारे में सुना होगा, जोकि भूतिया हो। भारत में ऐसी बहुत सी प्राचीन और ऐतिहासिक जगहें मौजूद भी है जो किसी न किसी कारण डरावनी मानी जाती है और जहां आज भी अजीब घटनाए होती है। मगर आज हम आपको भारत की किसी प्राचीन या ऐतिहासिक नहीं बल्कि कुछ खूबसूरत भूतिया होटल्स के बारे में बताने जा रहें है। भारत के इन खूबसूरत होटल्स तो आज भी खुले है लेकिन भूतिया होने के कारण उस हिस्से पर जाने की किसी को इजाजत नहीं है। तो चलिए जानते है भारत के इन खूबसूरत के साथ भूतियां होटल्स के बारे में।
 

1. मुंबई, राज किरन होटल
परनोर्मल एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोनावला स्थित राज किरन होटल भी भूतिया है। इस होटल का एक कमरा भूतों की चपेट में है। इसी कारण यहां पर रूकने वाले लोगों के साथ कई अजीब घटनाएं होती है। कभी-कभार टूरिस्टों को किसी ने घायल करने की कोशिश भी की है।

PunjabKesari

2. हैदराबाद, रामोजी फिल्म सिटी
टूरिज्म का सबसे बड़ा केंद्र हैदराबाद की रामो जी फिल्म सिटी भी हॉरर मानी जाती है। निजाम सुलतान के युद्ध भूमि पर बनी इस फिल्म सिटी में मृत सैनिकों की आत्माएं देखी जा चुकी है, जिसके कारण इसे भूतिया माना जाता है।

PunjabKesari

3. कोटा, बृज राज भवन
राजस्थान कोटा शहर के इस महल को 1980 में एक होटल बना दिया गया है लेकिन यहां के स्टाफ और लोगों ने यहां पर कुछ अजीब घटनाएं महसूस की है। माना जाता है कि खूबसीरत होटल में आज भी मेजर बर्टन का भूत घूमता है।

PunjabKesari

4. मसूरी, सवॉय होटल
अंग्रेजी शासन काल के दौरान बने इस होटल में एक ब्रिटिश लड़की की हत्या की गई थी, जिसकी आत्मा आज भी यहां घूमती है। इसके पास से गुजरने वाले लोगों को कई अजीब-अजीब, और चिखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती है।

PunjabKesari

5. मुंबई, ताज होटल
अपनी खूबसूरती और ठाठ-बाट के कारण पूरी दुनिया में फेमस मुंबई ताज होटल भी भूतिया माना जाता है। इस होटल का ब्लू प्रिंट तैयार करने वाले फ्रेंच आर्किटेक्ट डब्लू. ऐ की आत्मा आज भी यहां भटकती है। होटल के स्टाफ ने कई बार बिल्डिंग के पुराने विंग में आत्मा को देखने की बात कही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static