बॉलीवुड के ये ऐसे भाई जो अपनी बहनों पर छिड़कते हैं जान

punjabkesari.in Sunday, Apr 01, 2018 - 03:00 PM (IST)

भाई बहन का रिश्ता बहुत ही खटा- मीठा होता है। जब ये दोनों साथ में होते हैं तो एक- दूसरे से झगड़ा करते हैं। मगर जब कोई एक दूर चला जाए तो दूसरा उसको याद करके आंसु बहाता है। एक बहन के लिए उसके भाई की जगह कोई नहीं ले सकता। भाई चाहे छोटा हो या बड़ा वह अपनी बहन की खुशी और सुरक्षा के लिए सब कुछ करता है। एेसा ही कुछ रिश्ता है बॉलीवुड के स्टार भाईयों को अपनी बहनों से। 


1. सलमान खान

PunjabKesari
बजरंगी भाईजान यानि सलमान खान बॉलीवुड एक एेसे भाई हैं जो अपनी बहनों पर जान छिड़कते हैं। सलमान खाने की दो बहने हैं अर्पिता और अलवीरा हैं। दोनों ही अपने भाई के बेहद करीब है। वह अपनी बहनों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अनके लिए अपनी बहनें ही सब कुछ हैं।


2. शाहरुख खान

PunjabKesari
शहनाज, शाहरुख की बड़ी बहन हैं। शाहरूख के मां-पिता के इस दुनिया से चले जाने का शहनाज को इतना गहरा सदमा लगा की वह डिप्रेशन की शिकार हो गई। तब से लेकर आज तक शाहरूख ही अपनी बहन शहनाज का ध्यान रखते आ रहे हैं।। 

 

3. ऋतिक रोशन 

PunjabKesari
ऋतिक रोशन  भी अपनी बहन सुनैना के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं। वह हर साल अपनी बहन से राखी बंधवाते हैं और पिक्स को सोशल मिडिया पर शेयर करते हैं।


4. अभिषेक बच्चन

PunjabKesari
अभिषेक बच्चन को कई मौको पर अपनी बहन श्वेता के साथ देखा गया है। वह दोनों खास मौको पर अक्सर साथ ही दिखाई देते हैं। इससे ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है को दोनों एक दूसरे के साथ कितना प्यार करते हैं।


5. अर्जुन कपूर 

PunjabKesari
अर्जुन कपूर के लिए उनकी बहन ही सारी दुनिया है। अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं। जब से अर्जुन कपूर की मां की मौत हुई है तब से दोनों भाई बहन एक- दूसरे के हमेशा साथ रहते हैं।।


6. टाइगर 

PunjabKesari
टाइगर श्रॉफ अपने बहन कृष्णा के बहुत करीब है। फिलहाल कृष्णा पर्दे के पीछे काम करती हैं,  लेकिन वह हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भाई- बहन को जब भी मौका मिलता है वह साथ में समय बिताते हैं। दोनों अक्सर मौज- मस्ती की तस्वीरे सोशल साइट डालते रहते हैं।


7. रणबीर कपूर
नीतू और ऋषि कपूर की बेटे रिद्धिमा अपने भाई रणवीर सिंह के बेहद करीब है। दोनों खाली समय में एक दूसरे के साथ घूमने जाते हैं और सोशल मिडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं।

 

8. रणवीर सिंह 

PunjabKesari
रणवीर सिंह अपनी बहन रितिका से इतना प्यार करते हैं  कि उनकी बांधी हुई राखी को अपने हाथ से तब तक नहीं निकालते जब तक वह टूट न जाए। रणवीर के लिए उनकी बहन बेहद खास है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static