घूमने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर करें गुजरात की सैर

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 05:51 PM (IST)

भारत में घूमने के लिए बहुत-सी जगहें हैं। इन्हीं में से एक है गुजरात, जो भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। यहां घूूमने के लिए कृष्ण की द्वारका नगरी के साथ-साथ मोहब्बत का मकबरा भी हैं। गुजरात में राजाओं-महाराजाओं के कई किले भी हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गुजरात जरूर जाएं। आइए जानिए यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं।

1. सिद्दी सैय्यद मस्जिद
यह मस्जिद गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है और इसका निर्माण 1573 में हुआ था। इसे एक एबिसिनियन सिद्दी सईद ने बनवाया था जो सुल्तान शम्स-उद-दीन मुजफ्फर शाह के अधीन काम करता था। यह अहमदाबाद की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है।
PunjabKesari2. अदालज स्‍टेपवेल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांधीनगर से 15 कि.मी. दूर अदालज स्टेप वैल नाम का एक कुआं है जो अपनी अद्भुत वास्तुकला और नक्काशी के लिए मशहूर है। इसे एक मुस्लिम राजा मोहम्मद बेगदा ने अपनी पत्नी रानी रूदाबाई के लिए 1499 में बनवाया था। इस कुएं की दीवारों पर पौराणिक पात्र और कथाओं की नक्काशी की गई है।
PunjabKesari
3. साबरमती आश्रम
इस आश्रम का निर्माण महात्मा गांधी ने 1917 में कोचरब में करवाया था जिसे उन्होंने सत्याग्रह आश्रम का नाम दिया था। इसके बाद जब यह आश्रम साबरमती नदी के किनारे पर परिवर्तन हुआ तो इसका नाम साबरमती आश्रम रख दिया गया।
PunjabKesari4. द्वारका
गुजरात के द्वारका शहर को 5000 साल पहले भगवान कृष्ण ने बसाया था जिसे द्वारका नगरी भी कहा जाता था। यहां जिस स्थान पर भगवान कृष्ण का महल था वहां आज प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है। 
PunjabKesari5. मांडवी
गुजरात का सबसे शानदार समुद्र तट मांडवी बीच है। जहां घूमने का अपना ही मजा है। यह बीच अहमदाबाद से 298 किलोमीटर की दूरी पर है और तैराकी के शौकिन लोग इस समुद्र में स्वीमिंग भी कर सकते हैं। इसी के साथ ही मांडवी में विजयविलास पैलेस, तोपनसर झील और काशी विश्वनाथ बीच भी देखने लायक है।
PunjabKesari6. मोहब्‍बत का मकबरा
गुजरात के जूनागढ़ में स्थित यह मोहब्बत का मकबरा यहां का सबसे मशहूर पर्यटक स्थल है। इसे 1878 में महाबत खानजी ने इसका निर्माण शुरू करवाया था और 1892 में बहादुर कांजी ने इसका काम पूरा किया। इस मकबरे की वास्तुकला के लिए यह गुजरात के सबसे खूबसूरत ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static