ये हैं बॉलीवुड की 10 एक्ट्रेस, जिनकी एक मुस्कान पर मरते हैं लाखों लोग

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 04:04 PM (IST)

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खबूसूरत हसीनाएं हैं। जो अपने दम पर इस ग्लैमरस वर्ल्ड पर राज कर रही हैं। इनकी अदाओं और सुंदरता के लाखों चाहने वाले हैं। आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिनकी एक मुस्कुराहट पर करोड़ों लोग मरते हैं। जब भी ये स्टार पब्लिक पलेस पर कहीं नजर आती हैं तो लोग इनकी एक झलक पाने के लिए इनके पीछे दौड़ पड़ते हैं। तो आइए जानते हैं उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी मुस्कान पर फिदा है पूरा विश्व। 

 

खूबसूरत मुस्कान की बात करें और माधुरी दिक्षित उस में शामिल न हो एेसा हो ही नहीं सकता। इस एवरग्रीन एक्ट्रेस के आज भी लाखों चाहने वाले हैं। माधुरी अपनी एक मुस्कुराहट से कई लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं । 

PunjabKesari

 

हेमा मालिनी अपने जमाने की ड्रीम गर्ल थीं। उनकी बड़ी-बड़ी आंखे, गोरा चेहरा और मुस्कुराहट हर किसी का दिल चुरा लेती थीं।
 

PunjabKesari

 

अलग अंदाज में हंसने वाली जुही चावला को हम कैसे भूल सकते हैं। जुही की भोली और प्यारी-सी मुस्कुराहट हर किसी की फेवरेट है। 


PunjabKesari

 

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की मुस्कुराहट भी बड़ी प्यारी है। उनकी नीली आंखों के अलावा लोगों को उनकी चेहरे की स्माइल बहुत अच्छी लगती है।

 

PunjabKesari

 

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा भी अपनी मुस्कुराहट से लाखों दिलों पर राज करती हैं।

 

PunjabKesari

 

हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाने वाली दीपिका पादुकोण की मुस्कुराहट पर लाखों लोग मरते हैं। जब वह मुस्कुराती हैं तो उनके गालों पर डिंपल पड़ते हैं जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं ।

 

PunjabKesari

 

'आशिकी 2' की हीरोइन श्रद्धा कपूर की मुस्कुराहट भी बहुत सुंदर है। उन्होंने बहुत की कम उम्र में बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। एक्टिंग के अलावा श्रद्धा सिंगिंग के लिए भी जानी जाती है। 

 

PunjabKesari

 

'बाहुबली 2' की खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को कौन नहीं जानता। उनकी अदाकारी के अलावा आज पूरी दुनिया में इनकी मुस्कान पर मरने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में होगी। 

 

PunjabKesari

 

कटरीना कैफ की भोली और प्यारी- सी मुस्कान बहुत अच्छी लगती है। कैटरीना ने बहुत की कम समय में बॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली थी। आज वह शीर्ष की अभिनेत्रियों में से एक हैं।  

 

PunjabKesari


रकुल प्रीत ने बहुत ही कम वक्त में दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।  वह बॉलीवुड और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है।

 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static