हर महिला के लिए मिसाल हैं, बॉलीवुड की ये 7 सिंगल मदर्स

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 04:38 PM (IST)

कहते हैं भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकता। इसलिए उन्होंने ने इस धरती पर मां भेजी है। मां बिना कहे अपने बच्चों की हर बात को समझ जाती है। जितना प्यार एक मां अपने बच्चे से कर सकती है उतना शायद ही कोई कर सकता है। बच्चे की परवरिश करने के लिए उसको किसी और की जरुरत नहीं पड़ती। खुद कष्ट सहन करके भी वह अपने बच्चों एक अच्छा जीवन दे सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ एेसी ही मदर्स के बारे में बताएंगे जो अपने बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रहीं हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 


1. सुष्मिता सेन 

PunjabKesari


बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की। मगर उन्होंने दो बच्चियों को अच्छी जिंदगी देने के लिए अनाथ आलय से गोद लिया है। वह मां की जिम्मेवारियां बहुत अच्छे से निभा रही हैं। उन्होंने अपनी बेटियों के लिए अपना फिल्मी करियर तक छोड़ दिया है। उनकी पहली प्राथमिकता उनकी लाडलीयां हैं।


2. करिश्मा कपूर 

PunjabKesari
पति से तलाक लेने के बाद करिश्मा कपूर अपने बच्चों को अकेले ही संभाल रही हैं। बच्चों की परवरिश करने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं है। वह अपने बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से कर रही हैं। 


3. रवीना टंडन 

PunjabKesari
रवीना टंडन  ने अपनी शादी से पहले ही 2 बेटियों को गोद लिया था। बिना किसी की मदद के वह अपनी बच्चियों की देखभाल अकेले ही कर रही थी। शादी के बाद उनकी दो बच्चे हुए। इस तरह रवीना आज 4 बच्चों की मां हैं। 

4. पूजा बेदी

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट पूजा बेदी भी सिंगल मदर हैं। उन्होंने फरहान इब्राहिम से शादी की थी। मगर आपसी मतभेद के कारण उन दोनों के रिश्ते में दरार आ गए और वह टूट गया। तलाक के बाद पूजा ने अपने बच्चों की जिम्मेवारियां खुद पर ले ली। अब वह अकेले ही बेटी और बेटे की परवरिश कर रहे हैं।


5. हनी ईरानी

PunjabKesari
हनी ईरानी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने प्रसिद्ध कवि और गीतकार जावेद अख्तर से विवाह किया था। वैवाहिक समस्याओं के कारण तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं - जोया और फरहान अख्तर। तलाक के बाद हनी ईरानी ने अपने बच्चों का भार अपने लिए कंधों पर लिया । फरहान अख्तर आज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। 


6. कोंकणा सेन 
बॉलीवुड में एक सिंगल मदर के रूप में कोंकणा काफी चर्चाओं में हैं उन्होंने न केवल अपनी गर्भावस्था को खुशी से जिया, बल्कि रणवीर शौरी से अलगाव के बाद काम से ब्रेक लेकर बच्चे की परवरिश को प्राथमिकता दी।  

 

7. अमृता सिंह

PunjabKesari
सैफ अली खान से तलाक लेने के बाद अमृता सिंह ने अपने दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश की है। उनकी बेटी सारा जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static