ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत और मशहूर शहर

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 04:36 PM (IST)

भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां के सभी शहर अपनी अलग-अलग संस्कृति और सभ्यता के लिए पहचाने जाते हैं। वैसे तो भारत में घूमने लायक कई जगहें लेकिन आज हम आपको यहां के सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको भी इन शहरों में घूमने का मन करेगा। आइए जानिए ऐसे ही कुछ खूबसूरत शहरों के बारे में

जयपुर
गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसे भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। जयपुर में कई इमारतों और घरों का रंग गुलाबी है जिस वजह से इसे गुलाबी शहर कहा जाता है। इस शहर में राजाओं के कई किले और खूबसूरत महल है।
PunjabKesariवाराणसी
वारणसी को बनारस और काशी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के मंदिरों और एतिहासिक जगहों के कारण इसे भारत के खूबसूरत शहरों में गिना जाता है।
PunjabKesariउदयपुर
उदयपुर शहर अपनी खूबसूरत झीलों और किलों के कारण एक मशहूर पर्यटक स्थल है। इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए यहां विदेशों से भी लोग आते हैं।
PunjabKesariबेंगलुरू
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू भी भारत का सबसे खूबसूरत शहर है। यहां सारा साल एक जैसा मौसम रहता है और चारों तरफ हरियाली है। इसी वजह से इसे गार्डन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।
PunjabKesariदिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली विदेशियों के लिए बेहतरीन पर्यटक स्थल है। यहां की सस्ती मार्किट्स, लाल किला, जामा मस्जिद और लोटल टेम्पल लोगों के आकर्षण का केंद्र है।
PunjabKesariचेन्नई
चेन्नई की अलग संस्कृति और सभ्यता की वजह से इसे भारत का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता है। यहां घूमने लायक चिड़ियाघर, सेंट जॉर्ज फोर्ट और मरीना बीच कई खूबसूरत जगहें हैं।
PunjabKesariमुंबई
सपनों की नगरी मुंबई लोगों के लिए सबसे बढ़िया पर्यटक स्थल है। समुद्र किनारे बसा होने की वजह से इसे भारत का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static