ये हैं बॉलीवुड के 6 सिंगल फादर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 06:49 PM (IST)

आज के समय में सिंगल पेरेंट्स की कमी नहीं है। आम आदमी हो या बॉलीवुड के सितारे। बहुत से लोग एेसे हैं जो अकेले ही अपने बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। इन में से कुछ एेसे भी हैं जो सरोगेसी की मदद से पिता बनें हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के एेसे फादर्स के बारे में बताएंगे जो सिंगल पेरेंट्स हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 

1. तुषार कपूर 

PunjabKesari
बॉलीवुड स्टार जितेन्द्र के बेटे तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। तुषार ने फादर बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।  लक्ष्य के जन्म के बाद तुषार कपूर ने कहा था कि 'मैं लक्ष्य को पाकर बहुत खुश हूं, जिसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अब यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। 

 


2. करण जौहर 

PunjabKesari
तुषार कपूर की तरह ही बॉलीवुड के नंबर वन फिल्ममेकर करन जौहर ने भी फादर बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। आज करण जौहर एक नहीं दो बच्चों के पिता हैं। इनमें से एक लड़का है और एक लड़की। करण के बेटे का नाम यश और बेटा का नाम रूही है। उन्होंने बच्चों का नाम अपने माता- पिता के नाम पर रखा है।

 


3. राहुल देव

PunjabKesari
फिल्म स्टार राहुल देव भी सिंगल फादर है। पत्नी की मौत के बाद वह अपने बेटे को अकेले संभाल रहे हैं। 

 


4. राहुल बोस

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस अपने चैरिटी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अंडमान और निकोबार से 6 बच्चों को गोद लिया। वह इन बच्चों को अकेले ही पाल रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static