अरंडी तेल के ज्यादा इस्तेमाल से होते हैं  ये 5 नुकसान

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 12:06 PM (IST)

सेहत :  अरंडी का तेल जिसे अंग्रेजी में castor oil भी कहते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा और बाल बहुत सुंदर हो जाते हैं। कई घरों में इसका काफी यूज किया जाता है। एक तरफ जहां इसके कई फायदे हैं वहीं इस तेल के ज्यादा इस्तेमाल से कई नुकसान भी देखने को मिलते हैं। आइए जानिए कैस्टर ऑयल के नुकसान के बारें में

1.  डायरिया
अरंडी के तेल का इस्तेमाल पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए किया जाता है लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से पेट खराब हो सकता है और डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की  समस्या हो जाती है।

2. रैशेज
त्वचा को सुदंर बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कई बार इसको चेहरे या हाथों पर लगाने से एलर्जी हो जाती है और स्किन पर लाल निशान पड़ जाते हैं।

3. मासपेशियां
कुछ लोग अरंडी के तेल से शरीर पर मसाज करते हैं जिससे कई बार मांसपेशियों में दर्द होने लगता है और पेट की परेशानी भी हो सकती है।

4. बेहोशी
अरंडी के तेल का ज्यादा इस्तेमाल करने से शारीरिक एलर्जी और कमजोरी जैसी समस्या हो जाती है। कई बार तो व्यक्ति को बेहोशी या चक्कर भी आने लगते हैं। 

5. दिल की धड़कन
कई बार इस तेल के रिएक्शन से दिल की धड़कन बढ़ जाती है और काफी तकलीफ होती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static