कपूर के ये फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 12:39 PM (IST)

सेहत :  कपूर एक एेसी चीज है जिसे आमतौर पर पूजा-पाठ के लिए ही प्रयोग किया जाता है। लेकिन आप यह सुनकर हैरान होगें कि इस एक चीज के हमारे शरीर को कितने लाजबाब फायदे है। इसको हर घर में जरूर रखना चाहिए ताकि जब भी हमें कोई एेसी परिस्थिति आए तो हम इससे फायदा लें सके।


 1. गर्मियों के मौसम में आमतौर पर मच्छर बहुत ही हो जाते है जिससे डेगूं जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। एेसे में यदि आप एक कपूर का टुकड़ा जलाएंगे तो इसकी महक से मच्छर भाग जाते हैं।
2. यदि  खुजली और रैशेज से परेशान हैं तो कपूर से आप निजात पा सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और वहां पर लगाएं यहां आपको ये परेशानी हो। इससे खुजली में आपको आराम मिलेगा।
3. बाॅडी में कहीं भी अगर दर्द हो तो आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।
4. कपूर आपको पेट दर्द से निजात दिलाने के लिए एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए पानी में अजवाइन उबालें और इसमें एक चुटकी कपूर पाउडर मिलाकर पीएं। ऐसा करने से आपको पेट दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
5. कई बार अचानक से हमारी त्वचा जल जाती है। एेसे में कपूर की कुछ बूंदों को जली हुई त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है। इससे जलन कम होती है और इंफेक्शन का डर भी नहीं रहता।
6.कपूर को जैतून के तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इससे  स्ट्रैस भी कम होता है और बालों की रूसी भी खत्म होती है।
7. गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर और नमक डालें। इसमें कुछ देर पैर डालकर रखें, फिर स्क्रब करके मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। फटी एड़ियों की प्रॉब्लम दूर होगी।
8. दांत दर्द होने पर दर्द वाली जगह पर कपूर का पाउडर लगाए जल्द राहत मिलेगी।
9. रेग्युलर रात को सोने से पहले कच्चे दूध में जरा- सा कपूर का पाउडर डालें। रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद चेहरा धो लें। स्किन हेल्दी बनेगी और चेहरे का ग्लो बढ़ेगा।
10.  कपूर, अजवाइन, पिपरमेंट को बराबर मात्रा में मिलाकर कांच की बरनी से भरें। इसे धूप में रखें। 6-8 घंटे बाद इसे हटा लें। तैयार मिश्रण की 4-5 बूंद डालकर शर्बत बनाकर पीएं, आराम मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static