बिना मेकअप के इस तरह नजर आती हैं ये Actresses

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 02:50 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) :  बॉलीवुड की तरह साऊथ फिल्में भी देखने में बहुत बढ़िया होती हैं। इन फिल्मों में काम करने वाली हीराईन भी काफी अच्छी अदाकारा हैं। साऊथ की कई एक्ट्रैस ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अभिनय किया। तापसी पन्नू जोकि साउथ की अभिनेत्री रह चुकी हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्में भी कर चुकी हैं। अभी हाल ही में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई जिसमें उन्होंने बहुत कम मेकअप किया। इसके अलावा और भी कई अभिनेत्रियां हैं जो मेकअप के बिना भी काफी सुंदर लगती हैं। आइए जानिए कुछ ऐसी ही साऊथ एक्ट्रैस के बारे में 

1. तापसी पन्नू
 साऊथ फिल्मों से डेब्यू करने वाली अदाकारा तापसी पन्नू का जन्म दिल्ली के एक मिडल क्लास सिक्ख परिवार में हुआ। इन्होंने दिल्ली के गुरू तेग बहादुर इंस्टीच्यूट में कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया। 2010 में तापसी ने एक तेलगु फिल्म से काम की शुरूआत की। 2013 में इन्होंने हिंदी फिल्म चश्मे बदूर से बॉलीवुड में कदम रखा।

2. अनुष्का शेट्टी
तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों में काम कर चुकी अनुष्का शैट्टी काफी बढ़िया अदाकारा है। इन्होंने 2005 में तेलुगु फिल्म सुपर से काम की शुरूआत की। 

3. काजल अग्रवाल
इन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया। 2011 में काजल ने अजय देवगन के साथ बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सिंघम में बढ़िया अभिनय किया।

4. तमन्ना भाटिया
 साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी तमन्ना भाटिया ने 2005 से अपने करियर की शुरूअात की। इसके अलावा इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

5. असिन
इन्होंने 2001 में मलयाली फिल्म से डेब्यू किया। 2005 में असिन ने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म गजनी से बॉलीवुड मे शुरूआत की।

6. स्नेहा उलाल
2005 में सलमान खान के साथ इन्होंने बॉलीवुड की पहली फिल्म की। इसके बाद स्नेहा ने सिम्हा और देवी जैसी कई साउथ इंडियन फिल्मों में अभिनय किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static