हद से ज्यादा रोमांटिक होते है इन 8 राशियों के लोग

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 12:44 PM (IST)

रोमांस के बिना तो शादीशुदा लाइफ अधूरी होती है और इससे रिश्ते में कभी बोरियत भी नहीं आती। लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर स्मार्ट, ईमानदार होने के साथ-साथ रोमांटिक भी हो लेकिन हर किसी स्वभाव तो अलग-अलग ही होता है। ऐसे में आज हम आपको राशि के हिसाब के बताएंगे कि कौन बेहद रोमांटिक होती है और किन राशि के लोगों को लवमेकिंग में कोई खास रुचि नहीं होती। अगर आप रोमांटिक पार्टनर पाना चाहते है तो पार्टनर चुनने से पहले उनकी राशि भी देख लें।
 

1. कुंभ (20जनवरी-18फरवरी)
इस राशि के लोगों को भी अपने पार्टनर के साथ रोमांस करने में कुछ खास इंटरेस्ट नहीं होता। इस राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ लंबे समय तक बिना इंटिमेट हुए भी रह सकते हैं।
 

2. मीन (19फरवरी-20मार्च)
मीन राशि के लोग सिर्फ अपने आप में खोए रहते हैं। इन्हें पार्टनर की भावनाओं का कोई कद्र नहीं होती। अपने पार्टनर के साथ होते हुए भी यह लोग अपनी ही दुनिया में खोए रहते है।
 

3. मेष (21मार्च-19अप्रैल)
रोमांस के मामले में इस राशि एनर्जी और पैसेनेट होने के साथ काफी रोमांटिक होते हैं। इस राशि के लोग काफी बोल्ड भी होते हैं। लवमेकिंग के मामले में ये पार्टनर की बजाए खुद ही शुरूआत करना पसंद करते हैं।
 

4. वृषभ (20अप्रैल-20मई)
इस राशि के लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए नए-नए आइडियाज सोचते रहते हैं। इस राशि के लोग रोमांटिक से ज्यादा सेक्सुअल होते हैं। अपने पार्टनर के साथ होते हुए इस राशि के लोग हद से ज्यादा रोमांटिक हो जाते हैं।
 

5. मिथुन (21मई- 20जून)
इस राशि के लोग अपने पार्टनर से डर्टी टॉक करने में माहिर होते है। मगर बात जब इंटिमेसी की आती है तो यह पीछे रह जाते हैं। इस राशि के लोग सिर्फ फ्लर्टिंग से ही अपने पार्टनर का दिल जीत लेते हैं।
 

6. कर्क (21जून-22जुलाई)
कर्क राशि के लोगों की खासियत है कि ये अपने पार्टनर की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हर काम करते हैं। विश्वास का रिश्ता बनने पर ही कर्क राशि वाले अपने पार्टनर से संबंध बनाने के बारे में सोचते हैं।
 

7. सिंह (23जुलाई-22अगस्त)
इन लोगों को अपने हॉट नेचर और लवमेकिंग के बारे में पार्टनर से कॉम्प्लिमेंट सुनना अच्छा लगता है। रोमांस के मामले में यह अपने पार्टनर की भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखते है और उन्हें कम्फर्टेबल रखने की कोशिश करते हैं।
 

8. कन्या (23अगस्त-22सितंबर)
इस राशि के लोगों को रोमांस में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं होती लेकिन फिर भी यह अपने पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने की पूरी कोशिश करते हैं।
 

9. तुला (23सितंबर-22अक्टूबर)
तुला राशि के लोगों को खुद से ज्यादा अपने पार्टनर की फीलिंग्स और जरूरतों का ख्याल रहता है। रोमांस के मामले में यह काफी पैसेशनेट होते है और अपने पार्टनर को खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
 

10. वृश्चिक (23अक्टूबर-23नवंबर)
वृश्चिक राशि के लोग लवमेकिंग के मामले में बेहद इंटेन्स होते हैं लेकिन यह लोग किसी भी शख्स के तभी करीब आते हैं जब उनसे भावनात्मक रिश्ता मजबूत हो जाएं। यह लोग अपने पार्टनर का ट्रस्ट बनाएं रखने में विश्वास रखते हैं।
 

11. धनु (22नवंबर-21दिसंबर)
धनु राशि के लोग रोमांस के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि के लोग रोमांस के मामले में काफी तेज होते हैं और यह किसी एक इंसान के साथ बोर हो जाते हैं। इसलिए इन्हें नए-नए लोगों का साथ में होना ज्यादा अच्छा लगता है।
 

12. मकर राशि (22दिसंबर-19 जनवरी)
मकर राशि के लोग रोमांस के मामले में थोड़े फिल्मी होते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर के करीब जाने का कोई मौका नहीं छोड़ते और इन्हें कई बार रोल प्ले करना भी अच्छा लगता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static