तुरंत हिचकी रोकेंगे ये 8 आसान उपाय

punjabkesari.in Monday, May 15, 2017 - 08:40 AM (IST)

हिचकी आने के कारण और उपचार :  आमतौर पर कई लोगों को हिचकी लग जाती है। कई बार तो इसे रोकने के सारे उपाय भी कोई काम नहीं करते। लेकिन जिस व्यक्ति को हिचकी लगी होती है उसे इससे बहुत ही परेशानी हो रही होती है। डॉक्टर हिचकी के बारे में अलग ही बाते बताते है कि जब छाती और पेट की मांसेपेशियां सिकुड़ती है तो हमारे फेफड़े तेजी से हवा खिंचने लगते है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, जिस कारण हिचकी शुरू हो जाती है। एेसे में हमें तुरंत ये उपाय करने चाहिए।

 

1. अगर अापको लगातार हिचकी अा रही है तो अपने मुंह में चीनी डाल लें। एेसा करने से हिचकी तुरंत बंद हो जाती है।

PunjabKesari
2. हिचकी आने पर नींबू के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर लेने से अाराम मिलता है।


3. ध्यान भटकाने से भी हिचकी रूक जाती है इसके लिए आप 100 से 1 तक की उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दें।


4. कई बार तेज-तेज खाना खाने से भी हिचकी आने लगती है। खाना धीरे-धीरे चबा-चबा कर खाएं हिचकी आनी बंद हो जाती है।  


5.जब भी हिचकी की समस्या से परेशान हो तो तुरंत चॉकलेट पाउडर का एक चम्मच खा लें। इसे खाने से थोड़ी देर में हिचकी ठीक हो जाएगी।

PunjabKesari
6. थोड़े से नमक को पानी में मिलाकर एक या दो घूंट पीएं। इससे हिचकी की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा।


7. तीन काली मिर्च थोडी सी चीनी या मिश्री का एक टुकडा मुंह में रखकर चबाएं और उसका रस चूंसते रहे चाहे तो एक घूंट पानी पी सकते है। इससे तुरंत हिचकी बन्द हो जायेगी।


8.हिचकी आने पर तुरंत टमाटर को धो कर दांतों से काट कर खाएं हिचकी ठीक हो जाएगी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static