ये वो 6 चीजें जो पहली मुलाकात में लड़कियां करती हैं नोटिस

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 01:51 PM (IST)

आप ने लोगों को कहते सुना होगा कि उस व्यक्ति से की गई पहली मुलाकात को मैं कभी नहीं भूल सकता या सकती। पहली मुलाकात के बाद ही आगे के रिश्ते की दिशा तय होती है। पहले समय में तो घरवाले ही लड़कियों के लिए लड़का पसंद करते थे। लड़कियां भी चुपचाप उससे शादी कर लेती थी। मगर आजकल एेसा नहीं है लड़कियां अपनी मर्जी के हिसाब से लड़का पसंद करती हैं और उससे शादी करती हैं। पहली मुलाकात के समय में लड़कियां थोड़ा सा असहज महसूस करती हैं। वह समझ नहीं पाती कि एेसी क्या वजह है कि लड़का उनको घूर रहा है। इसके अलावा भी एेसी बहुत सी बाते हैं जो पहली मुलाकात में लड़कियां नोटिस करती हैं। तो आइए जानते हैं उन बातों के बारे में। 


1. शारीरिक मापदंड
पहली मुलाकात में लड़कियां सबसे पहले लड़कों के शरीर की लड़बाई उनके बाइसेप्स की तरफ ध्यान देती हैं। ज्यादातर लड़कियों को हंसते-मुस्कुराते लड़के पसंद होते हैं। खुद से कम हाइट वाली लड़के  लड़कियों को ज्यादा अच्छे नहीं लगते!


2.  बॉडी लैंग्वेज
लड़कियां लड़कों के बॉडी लैंग्वेज को देखकर ही उनके स्वभाव के बारे में पता लगाती हैं। जो लड़का पहली मुलाकात में ही बात करते समय ज्यादा हाथ-पैर हिलाए और चेहरे पर अलग-अलग रिऐक्शन देता है। वह लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद नहीं होते।

 

3. आंखें
पहली मुलाकात में लड़के लड़कियों की आंखें नोटिस करती हैं। आंखों को चेहरे की खास अटरैक्शन भी माना जाता है। यह किसी को भी दीवाना बना सकती हैं। 


4. मुस्कुराहट 
लड़कियां लड़कों की मुस्कुराहट की तरफ भी बहुत ध्यान देता है। मगर इस बारे में ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है मुस्कुराता हुआ इंसान हर किसी को अच्छा लगता है। अगर आप भी पहली बार किसी लड़की से मिलने जा रहे है तो चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट जरूर रखें। 

 

5. ह्यूमर
लड़कियों को हंसी मजाक करने वाले लड़के बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं। वह पहली मीटिंग में यही देखती हैं कि लड़का का ह्यूमर कितना अच्छा है। लड़कियां उनके साथ रहना पसंद करती हैं जो उनके बिगड़े हुए मूड को अच्छा बना सकता है। 

 

6. आत्मविश्वास
अक्सर आप ने लोगों को कहते सुना होगा कि आत्मविश्वास सफलता की कुंजी होती है। लड़कियों को भी खुद पर विश्वास रखने वाले लड़के बहुत पसंद होते हैं। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static